एक्सप्लोरर

Health Tips: तुलसी के बीज खाने से दूर होगा तनाव, बढ़ेगी इम्यूनिटी

Basil Seeds Home Remedies: तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है. इनके सेवन से तनाव और वजन कम होता है. तुलसी के पत्ते और बीज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

Basil Seeds Benefit: ज्यादातर घरों में आपको तुसली का पौधा जरूर मिल जाएगा. तुलसी का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही आयुर्वेदिक में तुलसी को गुणकारी माना गया है. तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. तुलसी के पत्ते खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और संक्रमण खत्म हो जाता है. तुलसी के पत्तों से शरीर की सूजन खत्म हो जाती है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है, लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं. तुलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और आयरन काफी होता है. तुलसी के बीज पाचन, वजन घटाने, खांसी और ठंड के इलाज में भी कारगर हैं. आइये जानते हैं तुलसी के बीज के फायदे.

1- तनाव को दूर करे- तुलसी के बीज दिमाग के लिए फायदेमंद हैं. इनके सेवन से तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है. तुलसी के बीज मानसिक बीमारियों के खतरे को कम करते हैं. तनाव को दूर भगाने के लिए आप तुलसी के बीजों का सेवन करें.

2- रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं- तुलसी के बीजों में फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके अलावा सर्दी-जुकाम में तुलसी के बीज का काढ़ा बना कर पीने से फायदा होता है. आप तुलसी के बीजों तो चाय में डालकर भी पी सकते हैं. 

3- त्वचा को बनाए जवां- तुलसी के बीज में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स यानि मुक्त कणों की वजह से होने वाले डैमेज को रोकते हैं. इन फ्री रेडिकल्स के डैमेज की वजह से उम्र से पहले बुढ़ापे आने लगता है. लेकिन अगर आप तुलसी के बीज का खाने में इस्तेमाल करते हैं तो आप लंबे समय तक जवां रह सकते हैं. तुलसी के बीजों में 

4- पेट की समस्या दूर- तुलसी के बीज पाचन तंत्र को सुधारते हैं. अक्सर कई लोगों को पेट की परेशानियां रहती हैं जैसे कब्ज, एसिडिटी या अपच. इन सभी रोगों में तुलसी के बीज बहुत फायदा करते हैं. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है. आप तुलसी के बीज पानी में डाल दीजिए. पानी में डालने पर बीज फूल जाते हैं और ऊपर एक जिलेटिन की परत बना लेते हैं. इसे पानी में डालकर पीने से पेट सही रहता है. 

5- वजन घटाए- अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो तुसली के बीज खाने से आपका वजन भी कम हो सकता है. तुलसी के बीज में कैलोरी बहुत कम होती है और फायबर से भरपूर होते हैं. ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते. जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. इसके अलावा तुलसी के बीजों को होममेड ग्रीन टी बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. जिससे वजन कम होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: वजन घटाने में मदद करेंगे ये पत्ते, जरूर करें इनका सेवन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget