एक्सप्लोरर

Weight Loss: वजन घटाने में मदद करेंगे ये पत्ते, जरूर करें इनका सेवन

Leaf For Weight Loss: आप डाइट में कुछ पत्तों को शामिल करके अपना वजन घटा सकते हैं. धनिया पत्ती, करी पत्ता और ऑरिगेनो जैसे हर्ब्स को खाने से तेजी से मोटापा कम होता है. जानिए फायदे.

Herbs For Weight Loss: आजकल वजन घटाने के लिए लोग घंटो जिम में पसीना बहाते हैं. कुछ लोग क्रेश डाइटिंग के जरिए वजन घटाने की कोशिश करते हैं. वहीं कुछ लोग कैलोरी को बहुत सीमित कर देते हैं. हालांकि इतना सबकुछ करने के बाद भी कई बार लोग अपने फिटनेस गोल को प्राप्त नहीं कर पाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे पत्ते या हरी सब्जियां बता रहे हैं जिनके सेवन से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं. ये आपको हर किसी की रसोई में आसानी से मिल जाएंगे. आप इन पत्तों को खाकर अपने वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं. आइये जानते हैं कौन से पत्ते वजन घटाने में मदद करते हैं.

इन पत्तों को खाकर घटाएं वजन

1- करी पत्ता- साउथ इंडियन खाने की जान होता है करी पत्ता. आजकल आपको सभी जगह करी पत्ता आसानी से मिल जाएगा. सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से आसानी से वजन घटाया जा सकता है. करी पत्त फैट को काटने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फैट को न जमने देने का काम करता है. करी पत्ता डायबिटीज में भी बहुत फायदेमंद है.

2- ऑरिगेनो- इटैलियन खाने में पड़ने वाला ऑरिगेनो भी वजन घटाने में मदद करता है. पिज्जा और पास्ता में ऑरिगेनो जरूर डाला जाता है. इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं जो इंसुलिन को कम करते हैं. इससे वजन कम करने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है. 

3- पार्सले- ये एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो वजन घटाने में मदद करती है. अजमोद के पानी से वजन और शुगर लेवल दोनों कंट्रोल होते हैं. इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. इसमें भरपूर फाइबर होता है, जिससे पाचन अच्छा रहता है. 

4- धनिया- सब्जियों में स्वाद और रंग लाने वाला धनिया आपको हर घर में आसानी से मिल जाएगा. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर धनिया मेटाबॉलिज्म को फास्ट बनाता है. धनिया पत्ती में विटामिन बी, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम भरपूर होता है. धनिया पत्ती खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है. 

5- रोजमेरी- ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर एक औषधि है. जो शरीर में डेड सेल्स को रीजेनरेट करती है. इसकी पत्तियों से सेवन से चयापचय की स्थिति में सुधार आता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. कई दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है. इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है. आप इसे अपने घर में आसीन से लगा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Immunity Booster Foods: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो खाएं ये सब्जी, मिलेंगे सभी विटामिन और मिनरल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget