एक्सप्लोरर

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये टॉप फूड्स, ब्रेन बढ़ाने के साथ करेंगे उनकी याद्दाश्त तेज

प्रोटीन, आयरन और जिंक शुरुआती उम्र से दिमाग में वृद्धि के लिए आवश्यक हैं. सौभाग्य से ये पोषक तत्व डार्क मीट पोल्ट्री, बीन्स और खास अनाज में पाए जा सकते हैं. उसके अलावा, बच्चों की डाइट में शामिल किए जानेवाले कुछ सेफ फूड्स को जानिए.

सही भोजन खाना आपके बच्चे का दिमागी विकास के साथ-साथ समग्र सेहत में मदद कर सकता है. ये अच्छी तरह मालूम है कि भोजन और उसमें शामिल पोषक तत्व दिमागी विकास, वृद्धि और काम में सहायता करते हैं. बचपन में खास पोषक तत्व विशेष तौर पर विकासशील दिमाग और उसके काम के लिए फायदेमंद है. 

ये पोषक तत्व महत्वपूर्ण मात्रा में उस फूड से प्रदान किए जाते हैं जिसे हम ब्रेन फूड्स के तौर पर संबोधित करते हैं. प्रोटीन, आयरन और जिंक शुरुआती उम्र से दिमाग में वृद्धि के लिए आवश्यक हैं. सौभाग्य से, ये पोषक तत्व डार्क मीट पोल्ट्री, बीन्स और खास अनाज में पाए जा सकते हैं. डार्क मीट आम तौर से अधिक सक्रिय मांसपेशी समूह में पाया जाता है, जैसे चिकन के पैर और जांघ. इसलिए, आहार विशेषज्ञ विधि चावला ने छोटी उम्र बच्चों के दिमागी विकास में इस्तेमाल के लिए कुछ फूड्स शेयर किए हैं. 

अंडे- अंडे प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों में ज्यादा होता हैं जो दिमागी सेहत का समर्थन करते हैं. कोलीन अंडे की जर्दी में पाया जाता है. ये कोशिका झिल्लियों का एक महत्वपूर्ण घटक होता है जिसका शरीर न्यूरोट्रांसमीटर और कोशिका झिल्ली का संकेतन पैदा करने के लिए इस्तेमाल करता है. ये किसी भ्रूण या शिशु के दिमागी विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिखाया गया है. अंडे प्रोटीन के भी अच्छे स्रोत होते हैं और आपके बच्चे का पेट अधिक समय तक भरा रखते हैं. 

नट्स- नट्स और सीड्स आपके बच्चे की डाइट में सरल जोड़ हैं जो दिमाग और दिल की सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं. उसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन, जरूरी फैटी एसिड्स, आयरन और जिंक पाया जाता है. नट्स और सीड्स में विटामिन ई भी होता है, जो कॉग्निटिव फंक्शन यानी सोचने, समझने, सवाल हल करने, सीखने, निर्णय लेने और ध्यान लगाने जैसी क्षमता को बढ़ा सकता है और फ्री रैडिकल क्षति को रोकता है जो मानसिक गिरावट का कारण बन सकता है. अखरोट, विशेष तौर पर ओमेगा-3 फैटी एसिड में अधिक होता है, जो दिमागी सेहत का समर्थन करता है. 

जामुन और संतरे- एंटीऑक्सीडेंट्स फलों में काफी पाए जाते हैं, विशेषकर जामुन. जामुन में एंथोसायनिन और फ्लेवोनायड होते हैं, जो सूजन रोधी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रभाव रखते हैं. ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन का न्यूरोलॉजिकल प्रक्रियाओं पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. एंटीऑक्सीडेंट युक्त फूड्स का डाइट में शामिल करना मानसिक गिरावट को रोकने में मदद कर सकता है. विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा बच्चे का दिमाग स्वस्थ और सतर्क रखने के लिए अच्छा विकल्प है. रिसर्च से साबित हुआ है कि फलों में विटामिन सी को मानसिक गिरावट के खिलाफ बचानेवाला और दिमागी सेहत को बढ़ानेवाला पाया गया है. 

योगर्ट- ब्रेकफास्ट के लिए अपने बच्चे को योगर्ट या प्रोटीन युक्त स्नैक देना उनको अच्छा दिमागी सेहत बनाए रखने में मदद करने का शानदार तरीका है. आयोडीन डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे योगर्ट में पाया जाता है. ये दिमागी विकास और कॉग्निटिव फंक्शन के लिए जरूरी पोषक तत्व है. दूध और योगर्ट दोनों प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स में अधिक होते हैं, जो दिमाग के पसंदीदा ऊर्जा स्रोत हैं.  

सालमन- फैटी मछलियां जैसे सालमन ओमेगा-3 फैटी एसिड में अधिक होती हैं, जिसकी दिमागी विकास और काम के लिए जरूरत होती है. वास्तव में, हाल के रिसर्च से पता चला है कि अधिक फैटी एसिड खानेवाले लोगों का दिमाग ज्यादा तेज और मानसिक कौशल परीक्षण में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. टूना भी लीन प्रोटीन का एक शानदार स्रोत है. मोटे तौर पर लीन प्रोटीन का अर्थ है किसी भी फूड्स में फैट तथा कोलेस्ट्राल का कम होना.

Healthy Snacks: डायबिटीज में लगती है बार-बार भूख, तो खाएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स

Immunity: कोरोना में इस तरह बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget