एक्सप्लोरर

धर्म यात्रा महासंघ का एलान, अयोध्या से जनकपुर तक निकलेगी राम जानकी विवाह बारात

यह यात्रा 500 से 600 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी. जिसमें करीब 9 से 10 दिन का समय लग सकता है.

अयोध्या: अयोध्या विवाद में फैसला आने के बाद अब अलग-अलग संगठनों की तरफ से कई तरह के कार्यक्रमों की घोषणाएं की जा रही हैं. इस क्रम में धर्म यात्रा महासंघ ने 20 नंवबर से राम जानकी विवाह बारात निकालने का एलान किया है. धर्म यात्रा महासंघ के मुताबिक यह यात्रा 20 नवंबर से अयोध्या से निकलकर जनकपुर तक जाएगी और चार दिसंबर तक फिर से अयोध्या लौटेगी. विश्व हिंदू परिषद से जुड़े संत और धर्माचार्य इस यात्रा की कमान संभालेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी इस यात्रा में शिरकत करेंगे. इस बारात के दौरान सीएम योगी का 2 दिन जनकपुर में रूकने का कार्यक्रम है. अयोध्या से जनकपुर जाने वाली इस यात्रा में दो रथ बनाए जाएंगे.

यह यात्रा 500 से 600 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी. जिसमें करीब 9 से 10 दिन का समय लग सकता है. ये यात्रा अयोध्या से निकलकर देश के कई शहरों से गुजरते हुए जनकपुर पहुंचेगी. वहीं ये यात्रा चार दिसंबर को फिर से अयोध्या लौटेगी. इस यात्रा में दो विशेष रथों का इंतज़ाम किया गया है जिसमें संत और धर्माचार्य सवार होगें.

आपको बता दें कि शनिवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने अयोध्या विवाद का निपटारा किया था जिसमें विवादित जमीन राम लला को देने का फैसला सुनाया. इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए अयोध्या में 5 एकड़ भूमि देने का आदेश दिया. दशकों पुराने इस विवाद के निपटारे के बाद देशभर में शांति है. कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget