एक्सप्लोरर

Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशिफल 9 अगस्त, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा दबाव, रिश्तों में सुधार के संकेत

Scorpio Horoscope Today, Vrishchik Daily Rashifal 9 August 2025: वृश्चिक राशिफल वालों के लिए शनिवार दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें वृश्चिक राशिफल.

Scorpio Horoscope Today 9 August: वृश्चिक राशि चंद्रमा का तीसरे भाव में गोचर आज आपको साहस और पराक्रम से भर देगा. कार्यों में आत्मविश्वास झलकेगा और कई जगहों पर आपकी उपस्थिति प्रभावशाली होगी. यह दिन विरोधियों को जवाब देने का भी है, अपने काम से सबको चुप कराइए.

स्वास्थ्य राशिफल:
आज सिरदर्द या माइग्रेन जैसी समस्या परेशान कर सकती है, खासकर उन लोगों को जो लगातार स्क्रीन या मानसिक श्रम से जुड़ें हैं. आराम और हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान दें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको पीछे धकेल सकती है.

नौकरी राशिफल:
नौकरीपेशा लोगों को आज साहस के साथ कार्य करना चाहिए, लेकिन भावनाओं में बहकर किसी से उलझने से बचें. ऑफिस में किसी सहकर्मी से वाद-विवाद की संभावना है — सत्य के पक्ष में रहें लेकिन शांति न छोड़ें. सहकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखें. कोई आपकी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है. नए प्रोजेक्ट्स में आपको अपना लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा.

व्यापार राशिफल:
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े कार्य आज सफल हो सकते हैं, साझेदारी में काम कर रहे लोग लाभ की उम्मीद करें. व्यापार विस्तार के लिए समय-समय पर किया गया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ देगा. स्टॉक की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है, कोई भी छोटी चूक लॉस करवा सकती है. मार्केटिंग या डिजिटल माध्यम से जुड़ा कोई नया प्लान आज शुरू हो सकता है.

युवा जातकों के लिए सलाह:
जो लोग कहते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते, उन्हें आपकी सफलता जवाब देगी. स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन कोर्स या किसी नई स्किल की शुरुआत करने का दिन है. एक्टिव रहें, सोशल मीडिया से दूर रहकर समय का सदुपयोग करें.

पारिवारिक और लव राशिफल: घर में तालमेल बना रहेगा, कोई भी समस्या बातचीत से सुलझ सकती है. लाइफ पार्टनर की सलाह को नजरअंदाज न करें — वे आपके लिए भाग्यवर्धक साबित हो सकते हैं.भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे, खासकर रक्षाबंधन के कारण रिश्तों में अपनापन और गहराई आएगी. इस समय परिवार के साथ कोई सुखद याद जुड़ सकती है, फोटोज, गिफ्ट्स या यात्रा प्लान बन सकता है.

ग्रहों का प्रभाव:

  • चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से पराक्रम बढ़ेगा, लेकिन आत्मसंयम आवश्यक है.
  • सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग आज धन वृद्धि और लोकप्रियता के द्वार खोल सकते हैं, इसका लाभ उठाइए.

रक्षाबंधन विशेष उपाय:

  • बहन भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं.
  • भाई को गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें.
  • भाई को लाल और केसरिया रंग की वस्तुएं उपहार में दें, ये मंगल ग्रह से संबंधित होती हैं और पराक्रम, स्वास्थ्य व ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
राशि मंत्र: “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” का 11 बार जाप करें.

FAQs
Q1: क्या आज प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात पर साइन करना शुभ रहेगा?
A1: हां, आज का दिन संपत्ति से जुड़ी किसी डील या कागजी कार्यवाही के लिए काफी शुभ है.

Q2: क्या नौकरी बदलने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं?
A2: बिल्कुल, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि आपके प्रयासों को दिशा और गति मिलेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 18 August 2026: 2रे चंद्रमा व शुक्ल योग से कन्या राशि वालों का बढ़ेगा धन संचय, नौकरी में मिलेगी अच्छी खबर
Kanya Rashifal 18 August 2026: 2रे चंद्रमा व शुक्ल योग से कन्या राशि वालों का बढ़ेगा धन संचय, नौकरी में मिलेगी अच्छी खबर
Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Singh Rashifal 18 August 2026: 3रे चंद्रमा व शुक्ल योग से सिंह राशि वालों का बढ़ेगा साहस, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश से होगा मुनाफा
Mithun Rashifal 18 August 2026: 5वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मिथुन राशि वालों को मिलेगा संतान सुख, बिजनेस में पूरी होगी बड़ी इच्छा
Mithun Rashifal 18 August 2026: 5वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मिथुन राशि वालों को मिलेगा संतान सुख, बिजनेस में पूरी होगी बड़ी इच्छा
Vrishabh Rashifal 18 August 2026: 6ठे चंद्रमा से वृषभ राशि वाले शत्रुओं से रहें सतर्क, शुक्ल योग से बिजनेस में होगा वित्तीय लाभ
Vrishabh Rashifal 18 August 2026: 6ठे चंद्रमा से वृषभ राशि वाले शत्रुओं से रहें सतर्क, शुक्ल योग से बिजनेस में होगा वित्तीय लाभ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget