एक्सप्लोरर

ज्योति मल्होत्रा के चार खातों में कितने रुपये? जानिए PAK के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर के पास कितनी संपत्ति

ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77  लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह अपने ट्रैवल ब्लॉग, प्रमोशनल वीडियो, विज्ञापन के जरिए अच्छी कमाई करती थीं.

Jyoti Malhotra Net Worth: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है. उन पर पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी का आरोप है. खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों और ISI के संपर्क में थीं और उनके इशारों पर भारत की जानकारी वहां तक पहुंचा रही थीं. मामला सामने आने के बाद ज्योति मल्होत्रा के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वह पाकिस्तानी दूतावास के कार्यक्रम में शिरकत करती थी दिखाई दे रही हैं, उनके साथ पाकिस्तानी उच्चायोग का अधिकरी दानिश भी दिखाई दे रहा है, जिसे भारत सरकार ने पर्सोना नॉन ग्राटा जारी किया था. 

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा विशेष तौर पर ट्रैवल ब्लॉग बनाती थीं और उनके यूट्यूबर व इंस्टाग्राम पेज पर लाखों में फॉलोवर हैं. पुलिस को उनके चार बैंक खातों के बारे में भी जानकारी मिली है. ऐसे में लोग ज्योति मल्होत्रा की संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ज्योति मल्होत्रा के पास कितनी संपत्ति है और उसकी हर महीने कितनी कमाई होती है? 

20 हजार रुपये की करती थी नौकरी

ज्योति मल्होत्रा ने हिसार के एक कॉलेज से बीए किया है और यूट्यूबर बनने से पहले वह एक प्राइवेट नौकरी करती थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा की शुरुआती सैलरी मात्रा 20 हजार रुपये थी. कुछ महीने जॉब करने के बाद ज्योति ने नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बनने का फैसला किया और ट्रैवल ब्लॉग बनाना शुरू कर दिया.

यूट्यूब से होती थी लाखों में कमाई

ज्योति मल्होत्रा की मोटी कमाई उनके यूट्यूब चैनल 'ट्रैवल विद जो' यूट्यूब चैनल व इंस्टाग्राम से होती थी. ज्योति के यूट्यूब पर 3.77  लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, वहीं इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह अपने ट्रैवल ब्लॉग, प्रमोशनल वीडियो, विज्ञापन के जरिए अच्छी कमाई करती थीं. यूट्यूब की कमाई को देखें तो हर 1000 व्यूज पर 1 से 3 डॉलर (80-240 रुपये) तक की कमाई होती है. अगर ज्योति के यूट्यूब चैनल की बात करें तो उसके हर वीडियो पर औसतन 50 हजार व्यूज आते थे और हर महीने वह करीब 10 वीडियो अपलोड करती थीं. इस तरह हर महीने मात्र यूट्यूब से ज्योति मल्होत्रा की कमाई 40 हजार से 1,20,000 रुपये तक होती थी. इसके अलावा स्पॉन्सर्ड डील, प्रमोशनल वीडियो, विज्ञापन के जरिए ज्योति की कमाई अलग से भी होती थी. 

इतनी हो सकती है ज्योति की नेटवर्थ

जानकारी के मुताबिक, ज्योति के पास हिसार में 55 गज का एक मकान है. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए उनकी हर महीने से 1.5 से 2 लाख रुपये कमाई होने का अनुमान है. इसके अलावा पुलिस को ज्योति मल्होत्रा के चार खाते भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है. इन चार खातों में कितनी रकम है, इसकी जानकारी अभी पब्लिक डोमेन में नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ही नहीं इन देशों में भी आम है तख्तापलट, सेना के हाथों में होती है पूरी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget