एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को दी गई इससे श्रद्धांजलि

World's Most Expensive Coin: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए ये सिक्का किसी अंग्रेज ने नहीं बल्कि एक भारतीय ने जारी किया है.

अंग्रेजों ने इस दुनिया पर सौ साल से ज्यादा हुकूमत किया. इस दौरान इन्होंने पूरी दुनिया से नायाब चीजें लूटीं और उन्हें ब्रिटेन लेकर चले गए. हालांकि, आज हम उनके द्वारा लूटी गई चीजों के बारे में नहीं, बल्कि एक ऐसे सिक्के के बारे में बताने वाले हैं जो दुनिया का सबसे महंगा सिक्का है और इससे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी गई है.

क्या खासियत है इस सिक्के में?

इस एक सिक्के का वजन करीब 3.6 किलो है. जबकि इसका व्यास 9.6 इंच है. इस सिक्के को बनाने में कुल 6,426 हीरों का इस्तेमाल हुआ है. सबसे बड़ी बात कि इतन हीरों के साथ साथ इसे 24 कैरेट गोल्ड के इस्तेमाल से बनाया गया है. यही वजह है कि इस एक सिक्के कि इतनी ज्यादा कीमत है कि इतने पैसों में आपका पूरा घर भर जाएगा. डॉलर में देखें तो इस सिक्के की कीमत 23 मिलियन डॉलर है. जबकि रुपये में इसकी कीमत 192 करोड़ रुपये के आसपास है.

किसने बनवाया है ये सिक्का?

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए ये सिक्का किसी अंग्रेज ने नहीं बल्कि एक भारतीय ने जारी किया है. दरअसल, इसे ब्रिटेन मुख्यालय वाली ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ संजीव मेहता ने जारी किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिक्के को बनाने में करीब 16 महीने का समय लगा. इस सिक्के को बनाने में भारत, जर्मनी, यूके, श्रीलंका और सिंगापुर के कारीगरों को लगाया गया था. कहा जा रहा है कि पूरी दुनिया में ऐसा दूसरा सिक्का नहीं है.

ये सिक्का भी है बेशकीमती

इससे पहले दुनिया के सबसे महंगे सिक्के की बात करें तो वो सेंट गॉडंस डबल ईगल था. इसे  ऑगस्टस सेंट गॉडंस ने डिजाइन किया था. कहा जाता है कि इस सिक्के को साल 1907 से 1933 के बीच ढाला गया था. सबसे बड़ी बात कि इस तरह के सिर्फ 12 सिक्के ही दुनिया में मौजूद हैं. यही वजह है कि जब इस सिक्के की अमेरिका में निलामी हुई तो इसकी कीमत 163 करोड़ रुपये लगाई गई.

ये भी पढ़ें: President Joe Biden Security: एजेंट्स के सुरक्षा कवच में चलते हैं राष्ट्रपति बाइडेन, इस थ्री लेयर सिक्योरिटी को भेदना है नामुमकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget