एक्सप्लोरर

World's Hottest Chilli: ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, जिसका आधे से आधा टुकड़ा भी कर देगा हालत खराब

World's Hottest Chilli: मिर्ची का तीखापन स्कोविल हीट यूनिट्स (SHU) में मापा जाता है, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने वाली पेपर एक्स का तीखापन 26.93 लाख SHU है.

World's Hottest Chilli: दुनिया में रोज लोग अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज कराने की कोशिश में जुटे होते हैं. इसके लिए वो किसी भी हद तक चले जाते हैं और कई सालों तक मेहनत भी करते हैं. अमेरिका में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, जिसमें एक शख्स ने दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस शख्स ने कई सालों की मेहनत के बाद ऐसी मिर्च उगाई है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा तीखी है. इस मिर्च का नाम पेपर एक्स है, जिसे अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिल गई है. 

नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल मिर्ची का तीखापन मापने के लिए स्कोविल हीट यूनिट्स (SHU) का पैमाना होता है. पेपर एक्स का तीखापन 26.93 लाख स्कोविल हीट यूनिट्स है. जो आज तक किसी भी मिर्च का नहीं पाया गया. यही वजह है कि पेपर एक्स का नाम अब वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है. पेपर एक्स शिमला मिर्च की तरह दिखती है, लेकिन इससे काफी छोटी है. 

किसने उगाई सबसे तीखी मिर्च?
अमेरिका की पकरबट पेपर कंपनी के मालिक और फाउंडर एड करी ने इस मिर्च को उगाने का काम किया है. उन्होंने सबसे तीखी मिर्च उगाने का दावा किया, जिसके बाद इसका टेस्ट किया गया. टेस्ट में पाया गया कि पेपर एक्स अब तक की दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है. इससे ज्यादा तीखी मिर्च इससे पहले दुनिया में कहीं भी पैदा नहीं हुई. मिर्च उगाने वाले एड करी इस पर पिछले करीब 10 सालों से काम कर रहे थे. 

क्रॉस ब्रीडिंग से मिली सफलता
दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का रिकॉर्ड तोड़ने और उसे उगाने के लिए एड करी ने पिछले कई सालों में अलग-अलग मिर्चों की क्रॉस ब्रीडिंग की, जिसके बाद उन्हें आखिरकार अब सफलता हासिल हुई. जिन मिर्चों की क्रॉस ब्रीडिंग की गई, वो भी दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में शामिल थीं. 

हालांकि एड करी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले भी जिस मिर्च को दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का खिताब मिला था, वो उन्होंने ही उगाई थी. इस मिर्च का नाम कैरोलिना रीपर है. जिसका तीखापन 16.41 लाख स्कोविल हीट यूनिट्स है. 

ये भी पढ़ें- इस जगह को कहा जाता है 'नरक का दरवाजा', सैकड़ों सालों से धधक रही है आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget