एक्सप्लोरर

आखिर क्यों बस गया एक इमारत में ही पूरा शहर, कैसे जीवन गुजारते हैं वहां के लोग

दुनिया का एक ऐसा शहर भी है, जहां की पूरी आबादी बस एक इमारत के अंदर ही रहती है. सबसे खास बात है कि वहां पर जनरल स्टोर से लेकर चर्च, स्कूल, पुलिस स्टेशन जैसी सारी सुविधाएं हैं.

हमारी दुनिया आश्चर्यों से भरी पड़ी है. ऐसा ही एक आश्चर्यचकित कर देने वाला अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित शहर है, जो व्हिटियर सिटी (Whittier City) के नाम से मशहूर है. इसकी पूरी की पूरी आबादी बस एक इमारत के अंदर रहती है. खास बात है कि शहर के लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि उसके अंदर ही जनरल स्टोर से लेकर स्कूल और पुलिस स्टेशन जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं. बिल्डिंग में रहने वाले लोग शहर के हरेक व्यक्ति को अच्छी तरह से जानते भी हैं. 

14 मंजिल का है बेगिच टावर

अब आप सोच रहे होंगे कि पूरा शहर एक इमारत के अंदर बसाने के लिए कितनी बड़ी बिल्डिंग बनाई गई होगी. दरअसल, यह एक 14 मंजिला इमारत है, जिसका नाम बेगिच टावर (Begich Tower) है. इसमें करीब 200 परिवार रहते हैं. अलास्का के इस क्षेत्र में अक्सर मौसम के मिजाज बिगड़े रहते हैं. यहां कभी 300 तो कभी 400 इंच तक की बर्फबारी होती है. ठंडी जगह होने की वजह जमा देने वाली हवाएं भी 60 मील प्रति घंटे की गति से चलती हैं. इस वजह से लोग बिल्डिंग से कम बाहर निकलना ही पसंद करते हैं. 

शहर तक पहुंचने का सीधा और आसान रास्ता नहीं

व्हिटियर सिटी के ज्यादातर लोग घर से कुछ दूरी पर मौजूद बंदरगाह में काम करते हैं. दरअसल, यह शहर शिपिंग बिजनेस के लिए पहचाना जाता है. सड़क की मदद से शहर तक पहुंचने का आसान और सीधा रास्ता नहीं है. शहर तक आने के लिए काफी घुमावदार रास्तों और सुरंगों से गुजरना पड़ता है. इस वजह से यहां के लोग समुद्री रास्तों का ही अधिक उपयोग करते हैं. कम आबादी होने की वजह से शहर के लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते और पहचानते हैं. बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है. बिल्डिंग में व्हिटियर स्कूल है, जहां पर सुरंग की मदद से छात्र पढ़ने के लिए पहुंच जाते हैं. इसके अंदर ही सरकारी दफ्तर है और यहां के लोग तैयार होकर नहीं बल्कि साधारण कपड़े पहनकर ऑफिस जाते हैं. 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान थी सेना की बैरक

बेगिच टावर हर तरह की सुविधाओं से लैस है. इसमें स्कूल, अस्पताल, चर्च, जनरल स्टोरी, फिटनेस सेंटर, कॉफी शॉप जैसी सारी मूलभूत चीजें उपलब्ध हैं. अगर यहां पर कोई क्राइम होता है तो बिल्डिंग के अंदर ही एक पुलिस स्टेशन भी है, जहां पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. बेगिच टावर का निर्माण 1956 में हुआ था. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह सेना की बैरक थी इसलिए भी यहां सारी सुविधाएं मौजूद है. हालांकि, युद्ध जब समाप्त हुआ तो उसके बाद धीरे-धीरे करके लोग यहां बसने लगे. 

ये भी पढ़ें- कोहिनूर से भी कई गुना महंगा है यह हीरा, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget