एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन... इसमें नहीं हैं लोहे के पहिए, हवा में रहती है पूरी ट्रेन!

दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन जापान या अमेरिका में नहीं, बल्कि भारत के पड़ोसी देश चीन में है. खास बात यह है कि इस ट्रेन में लोहे के पहिए नहीं होते और यह पटरी से भी ऊपर हवा में उठकर चलती है.

Fastest Public Train in World: भारतीय रेलवे इस समय अपने आधुनिकीकरण में लगा हुआ है. सफर को और आसान करने के लिए नई-नई सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जा रही हैं. अगर भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों की बात करें तो वो हैं वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस. लेकिन, आज हम आपको दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन (World Fastest Train) के बारे में बताएंगे, जिसकी स्पीड के बारे में सुनकर ही आप हैरत में पड़ जाएंगे.

इतनी है दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की रफ्तार

दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन जापान या अमेरिका में नहीं, बल्कि भारत के पड़ोसी देश चीन में है. शंघाई मैगलेव (Shanghai Maglev Train) नाम की यह ट्रेन शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट को लॉन्गयांग रोड स्टेशन से जोड़ती है. शंगाई मैगलेव ट्रेन की अधिकतम स्पीड 460 किमी/घंटा है. इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि नोएडा से इलाहाबाद के बीच 700 किमी की दूरी को इस सुपर स्पीड वाली ट्रेन के जरिए आप करीब डेढ़-दो घंटे में पूरा कर सकते हैं. 

हवा में रहती है ट्रेन

इस ट्रेन की एक खास बात यह भी है कि इसमें लोहे के पारंपरिक पहियों नहीं होते, बल्कि यह मैग्नेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) से चलती है. इस तकनीक में पटरियों में मैग्नेटिक प्रभाव रहता है और ट्रेन इन पटरियों से थोड़ा ऊपर हवा में रहती है. पटरियों के चुंबकीय प्रभाव की वजह से ट्रेन स्थिर रहती है और बिना शोर किए तेज स्पीड में दौड़ती है. 

जर्मनी की है ये तकनीक

मैग्लेव तकनीक मूल रूप से जर्मनी देश की है. चीन में यह मैग्लेव ट्रेन पिछले करीब एक दशक से चल रही है और अब उसने खुद ही 600 किमी/घंटा स्पीड से चलने वाली मैग्लेव ट्रेन तैयार कर ली है. हालांकि, इस ट्रेन में यात्री नहीं ढोए जाते हैं. इसलिए सबसे तेज चलने वाली ट्रेन का खिताब अभी भी शंघाई मैग्लेव ट्रेन के नाम ही है. 

होती है अडवांस बुकिंग

इस ट्रेन की लंबाई 153 मीटर, चौड़ाई 3.7 मीटर और ऊंचाई 4.2 मीटर है. इसमें कुल 574 यात्री सफर कर सकते हैं. इसमें 3 तरह के कोच होते हैं, जिनमें फर्स्ट क्लास, सेकंड क्लास और एंड सेक्शन शामिल हैं. इस ट्रेन में सफर के लिए यात्रियों को पहले से बुकिंग करवानी पड़ती है. चीनी नागरिकों के अलावा, विदेशी लोग भी इस ट्रेन का आनंद लेने के लिए चीन जाते हैं. 

यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं आखिर काले वाले अंगूर महंगे क्यों आते हैं... ये है इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'SC के द्वार खुले, वो हमारे पास...', राहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget