एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं आखिर काले वाले अंगूर महंगे क्यों आते हैं... ये है इसका कारण

Black Grapes: कभी आपने सोचा है कि बाजार में काले अंगूर, हरे अंगूर के मुकाबले ज्यादा महंगे क्यों होते हैं. अगर नहीं, तो आज इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं...

जब भी आप अंगूर के सीजन में अंगूर खरीदने जाते हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि हरे रंग के अंगूर के साथ ही वहां काले रंग के अंगूर भी बिकते हैं. अक्सर इन काले रंग के भाव हरे वाले से ज्यादा होते हैं, वैसे स्वाद भी इनका थोड़ा अलग होता है. मगर सवाल ये है कि आखिर इन काले रंग के अंगूर में ऐसा क्या है कि इनके भाव काफी ज्यादा होते हैं. तो जानते हैं ज्यादा दाम होने का कारण क्या है और हेल्थ की नजर से भी देखते हैं कि किस रंग के अंगूर स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं. 

क्यों होते हैं महंगे?

अगर काले अंगूरों के महंगे होने की वजह के बारे में बात करे तो इसके कई कारण हो सकते हैं. एक तो इन्हें उगाने की प्रोसेस सामान्य अंगूरों से अलग है. इन्हें उगाने के लिए खास परिस्थितियों की आवश्यकता होती है, जिसमें लंबे समय तक बढ़ने वाला मौसम, एक खास मिट्टी और जलवायु परिस्थितियां शामिल हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि काले अंगूर कम ही जगह उगाए जाते हैं और इसके उत्पादन की लागत काफी ज्यादा होती है. वहां ठंड का तापमान कम नहीं होना चाहिए और गर्मी भी काफी ज्यादा नहीं होनी चाहिए. साथ ही इसमें कटिंग आदि का खास ध्यान रखना होता है. इस वजह से ये काफी महंगा होता है. 
 
ऐसे में काले अंगूर की पूर्ति ज्यादा मात्रा में नहीं हो पाती है और आपूर्ति सीमित मात्रा में हो पाती है. टेबल फ्रूट के नाम से मशहूर काले रंग के अंगूर की मांग ज्यादा होती है. इस वजह से भी कई बार कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है. काले अंगूरों को अक्सर हाथ से तोड़ा जाता है, जो मशीन से कटाई की तुलना में अधिक समय लेने वाली और महंगी प्रक्रिया हो सकती है. साथ ही इसकी पैकिंग भी काफी अलग करनी होती है, जो भी इसके भाव बढ़ाने का कारण बनती है. 

हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद 

बता दें कि काले अंगूर एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होने के लिए जाने जाते हैं, जिससे हेल्थ का खास ध्यान रखने वाले लोग इसे खरीदते हैं. इस वजह से भी इसकी मांग रहती है. काले अंगूर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं. काले अंगूर में पोटैशियम होता है इसलिए यह दिल के लिए फायदेमंद भी होते हैं. काले अंगूरों में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों एवं त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं. इससे स्किन में ग्लो में भी मदद मिलती है. इसके अलावा भी अंगूर के कई फायदे हैं.

यह भी पढ़ें- कभी सोचा है कुत्ते जीभ निकालकर क्यों हांफते हैं? इसके पीछे होती है बेहद जरूरी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह
नेहा बोरा की 'वन पीस' टी-शर्ट पर क्यों मचा है बवाल? जानें वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget