एक्सप्लोरर

पहले उड़ेंगे 9 प्लेन, फिर ऐसे शुरू होगा मैच... फाइनल ऐसा होगा, जैसा कभी नहीं देखा होगा! ये होगा खास

इस बार बीसीसीआई मैच से पहले अब तक के सभी वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तानों को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित करेगी. इसमें कपिल देव से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक शामिल होंगे.

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए अब बस कुछ ही घंटे और बचे हैं. गुजरात की राजधानी अहमदाबाद इस वक्त क्रिकेट फैन्स के लिए स्वर्ग की तरह है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज के मैच के लिए खचाखच भरा रहेगा. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों दिग्गज टीमें विश्व कप के लिए भिड़ेने वाली हैं. इसके साथ ही इंडियन एयरफोर्स की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम भी लोगों में रोमांच भरने के लिए तैयार है. चलिए जानते हैं कि 2023 के सबसे बड़े मैच की शुरूआत कैसे होगी.

आसमान से सैल्यूट

आईसीसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स के सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के 9 विमानों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर आसमान में शानदार कलाबाजी दिखाई. लाल और सफेद रंग के ये विमान आसमान में उड़ते हुए दर्शकों के बीच एक अलग तरह का रोमांच पैदा कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात कि इस तरह का एयर शो किसी क्रिकेट मैच के दौरान आज से पहले कभी नहीं हुआ. आपको बता दें, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एयरफोर्स की वो टीम है जो आसमान में अपने शानदार करतबों के लिए जानी जाती है. सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का गठन 1996 में किया गया था. ये टीम इंडियन एयर फोर्स के 52वें स्क्वाड्रन का हिस्सा है. इस टीम के विमानों से ही भारतीय वायुसेना अपने फाइटर जेट के पायलटों को युद्धाभ्यास के लिए ट्रेनिंग देती है.

चैंपिएंस का होगा सम्मान

एयर शो के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वो होगा जो आज से पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल, इस बार बीसीसीआई मैच से पहले अब तक के सभी वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तानों को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित करेगी. इसमें कपिल देव से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक शामिल होंगे. इसके बाद साल 1975 से अब तक जितने भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इस्तेमाल हुआ, उसे भी यहां दिखाया जाएगा. इस कार्यक्रम के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम होगा जिसमे देश के बड़े-बड़े कलाकार और संगीतकार अपना परफॉर्मेंस देंगे. फिर अंत में होगी मैच की शुरूआत.

ये भी पढ़ें: World Cup Final: एयरफोर्स की सूर्य किरण मैच से पहले दिखाएगी ये कारनामा, हर कोई देखता रह जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget