एक्सप्लोरर

भेड़िया दो किलीमीटर दूर से सूंघ लेता है अपना शिकार, जानिए ये जानवर कैसे करता है हमला

उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भेड़ियों में दो किलोमीटर दूर से ज्यादा तक अपना शिकार सूंघकर खोजने की क्षमता होती है. जानिए कैसे करता है हमला.

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का खौफ अभी भी बना हुआ है. यहां 35 गांवों में लोग रात भर जागकर घरों की रखवाली कर रहे हैं. अब तक वन विभाग ने चार भेड़ियों को पकड़ लिया है, हालांकि अब भी दो भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है. लेकिन आज हम आपको भेड़ियों से जुड़ा एक तथ्य बताएंगे, जो शायद अभी तक आपको पता नहीं होगा. क्या आप जानते हैं कि भेड़िया अपने शिकार को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सूंघ सकता है. 

भेड़िया

उत्तर-प्रदेश के बहराइच जिले में वनविभाग ने अब तक 4 आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा है. लेकिन दो अभी भी घूम रहे हैं और पकड़ में नहीं आए हैं. बीते रविवार की रात भी भेड़िये के हमले में एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो हो गई है. इससे पहले भेड़ियों ने एक बच्चा, एक महिला और बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया था. बता दें कि बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने अब तक 8 बच्चों समेत नौ लोगों की जान ले चुके हैं. 

सूंघने की क्षमता

बता दें कि भारतीय भेड़ियों की सूंघने की क्षमता असाधारण रूप से तेज़ होती है. भारतीय भेड़ियों के चौड़े थूथन में करीब 28 करोड़ गंध रिसेप्टर्स होते हैं, जो मनुष्यों (50-60 लाख) से कहीं ज्यादा है. यही कारण है कि भेड़िए बहुत दूर की गंध का अंदाज लगा सकते हैं. भेड़ियों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में विशिष्ट गंध ग्रंथियां होती हैं. रिसर्च के मुताबिक भेड़िये 2.5 किमी (1.5 मील) दूर तक शिकार को सूंघ सकते हैं. शोधकर्ताओं का मानना है कि भारतीय भेड़िये 3 मीटर (10 फीट) बर्फ के नीचे दबे शिकार का पता लगाने में सक्षम हैं. 

भेड़ियों की आवाज

भारतीय भेड़ियों की आवाज चार प्रकार की होती है. जिसमें चीखना, गुर्राना, फुसफुसाना और भौंकना शामिल है. ये 180 डेसिबल की आवृत्ति पर चीख सकते हैं, जो रॉक कॉन्सर्ट से भी अधिक ऊंची आवाज है. ये 103 से 145 सेमी लंबा (यानि 41 से 57 इंच) लंबा होते हैं. ये लंबाई नाक से लेकर पूंछ तक की होती है. पुरुष भेड़िये का वजन 19 से 25 किलोग्राम होता है तो मादा 17-22 किलो की होती है.

जानवर कब बनते हैं आदमखोर

अब कई बार सवाल होता है कि कोई भी जानवर कब आदमखोर बनते हैं. जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जब भेड़िया, बाघ समेत अन्य जानवरों के मुंह में इंसानी खून लग जाता है, तो उसके आदी हो जाते हैं.  वहीं फिर भूख लगने पर वो अपने अन्य शिकारों के बजाय इंसान को ढूंढने लगते हैं. यह भी माना जाता है कि जब इन जानवरों को शिकार नहीं मिलता है, तब भी वे आदमखोर हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: इन देशों में लगा है डीजल कारों पर पूरी तरह से बैन, अब भारत भी कर रहा तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget