एक्सप्लोरर

तो बिना कंडोम संबंध बनाने के बाद भी नहीं होगी प्रेग्नेंसी? आने वाली है पुरुषों के लिए 'मेल बर्थ कंट्रोल पिल्स', यहां तक पहुंची रिसर्च

Male Birth Control Pill: अभी तक गर्भनिधरोधक दवाइयों का इस्तेमाल सिर्फ महिलाएं करती थीं. लेकिन भविष्य में पुरुषों के लिए भी एक ऐसी ही दवाई आने वाली है. चलिए जानें कि इसको लेकर रिसर्च कहां तक पहुंची.

सुरक्षित तरीके से इंटरकोर्स करना बहुत जरूरी है. यह न सिर्फ अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकता है, बल्कि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज जैसे कि एचआईवी को भी रोकता है. आप सेफ सेक्स के लिए भले ही किसी दूसरी तरह के प्रोटेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन डॉक्टर्स ने हमेशा से ही कंडोम को एसटीडी और एचआईवी जैसी बीमारियों से बचने के लिए सुरक्षित उपाय माना है. अभी तक तो महिलाएं ही अनसेफ सेक्स के बाद बर्थ कंट्रोल पिल का इस्तेमाल करती थीं, लेकिन खबर है कि अब पुरुषों के लिए भी बर्थ कंट्रोल पिल्स आने वाली है. चलिए इस बारे में विस्तार से जानें.

पुरुषों के लिए भी आने वाली हैं गर्भनिरोधक दवाएं

अभी तक गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ महिलाएं करती थीं, लेकिन अब यह दवाई पुरुषों के लिए भी आने वाली है. अमेरिका में वैज्ञानिकों ने पुरुषों पर YCT-529 नामक हार्मोन-मुक्त गर्भनिरोधक गोली का परीक्षण शुरू कर दिया है. यह वृषण में विटामिन ए की पहुंच को ब्लॉक करके काम करता है और स्पर्म को पैदा होने से रोकता है, लेकिन यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित नहीं करता है, मतलब कि इसका कामेच्छा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

मनुष्यों पर भी हो रहा इसका प्रयोग

YCT-529 का परीक्षण चूहों पर किया जा चुका है और इसमें पाया गया है कि यह 99 प्रतिशत गर्भधारण को रोक सकता है. यह महिला गर्भनिरोधक दवा के समकक्ष ही काम करता है. इस गोली को लेकर एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह करीब इस दशक में तो उपलब्ध हो जाएगी. यह पुरुषों के लिए एकमात्र हार्मोन-मुक्त गर्भनिरोधक गोली है. चूहों के बाद इसका परीक्षण मनुष्यों पर भी हो रहा है. मिनेसोटा विश्वविद्यालय के रसायनज्ञ और फार्मासिस्ट गुंडा जॉर्ज का कहना है कि यह गोली पुरुषों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, जो कि कपल्स को बर्थ कंट्रोल के लिए ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध कराएगा. 

99% है प्रभावी

फिलहाल पुरुषों के लिए पार्टनर में साथी में गर्भधारण को रोकने के लिए केवल दो गर्भनिरोधक उपलब्ध हैं एक है कंडोम और दूसरा पुरुष नसबंदी, जिसे स्निप भी कहा जाता है. गर्भनिरोधक का उपयोग करने वाली लगभग एक-चौथाई महिलाएं मौखिक गर्भनिरोधक गोली का उपयोग करती हैं, लेकिन पुरुषों के लिए वर्तमान में इस तरह की कोई चीजें उपलब्ध नहीं हैं. टीम ने प्रयोगशाला में किए गए प्रयोगों में पाया गया कि दवा से नर चूहों में बांझपन उत्पन्न हुआ तथा एक्सपेरिमेंट के चार सप्ताह के अंदर गर्भधारण रोकने में यह 99 प्रतिशत प्रभावी रही है. 

प्रजनन क्षमता पर कोई असर नहीं

इस बीच पुरुष गैर-मानव प्राइमेट्स में दवा शुरू होने के दो सप्ताह के भीतर ही इसने शुक्राणुओं की संख्या कम कर दी. जरूरी बात यह है कि दवा बंद करने के बाद चूहों और गैर-मानव प्राइमेट्स दोनों में प्रजनन क्षमता पूरी तरह से वापस आ गई और किसी भी प्रजाति में कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है.

यह भी पढ़ें: यहां दुश्मनों मारने के बाद दिमाग निकालकर खा जाते थे इंसान, वैज्ञानिकों ने खोज लिए बिना खोपड़ी वाले कंकाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget