एक्सप्लोरर

क्या सच में अब फिर से उग जाएंगे कटे हुए हाथ-पैर? इस जीव के जरिए निकला इलाज

विएना के रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मोलिक्युलर पैथोलॉजी के वैज्ञान‍िकों का मानना है कि अगर इस जीव के डीएनए को इंसानों के डीएनए के साथ जोड़ दिया जाए तो कमाल के रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं.

धरती पर ऐसे-ऐसे अनोखे जीव मौजूद हैं कि अगर इंसान उन पर सही से अध्ययन करे तो मानव जीवन का उद्धार हो जाए. खासतौर से कई गंभीर बीमारियों का इलाज इन जीवों के जरिए हो सकता है. वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक जीव का पता लगाया है, जिसके अंदर इतनी काबीलियत है कि वह इंसानों के कटे-फटे अंग फिर से दुरुस्त भी कर सकता है और उन्हें दोबारा उगाने में मदद भी कर सकता है. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको इसी जीव के बारे में बताते हैं. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि कैसे ये जीव इंसानी सभ्यता के लिए एक नई क्रांति बन सकता है.

कौन सा है वो जीव

हम जिस जीव की बात कर रहे हैं वो मैक्सिकन एक्सोलॉटल है. इस जीव के भीतर कमाल की शक्तियां हैं. ये जीव अपने कटे हुए अंगों को फिर से उगा सकता है, सबसे बड़ी बात कि सिर्फ एक हफ्ते में ये अपनी टूटी हुई हड्डियों को भी ठीक कर लेता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे तो छिपकली भी कर लेती है. लेकिन आपको बता दें कि छिपकली ऐसा सिर्फ अपनी पूंछ के साथ कर पाती है, लेकिन ये जीव अपने शरीर के हर हिस्से के साथ ऐसा कर सकता है.

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

विएना के रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मोलिक्युलर पैथोलॉजी के वैज्ञान‍िकों का मानना है कि अगर इस जीव के डीएनए को इंसानों के डीएनए के साथ जोड़ दिया जाए तो कमाल के रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, अभी इस पर काफी शोध होना है, लेकिन वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जिस तरह के गुण इस जीव में पाए गए हैं वो इंसानों के अंगों को दोबारा उगाने में काफी मदद कर सकते हैं.

किस तरह का जीव है ये

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये एक तरह की छिपकली जैसा दिखने वाला जीव है जो मैक्सिको की झीलों में पाया जाता है. यह जीव पानी में रहने के अलावा जमीन पर भी रह सकता है. इस जीव के साथ कमाल की बात ये है कि अगर इसके शरीर का कोई अंग कट जाए तो यह जीव उसे एक हफ्ते में हड्डी, नसों और मांस के साथ फिर से विकसित कर लेता है. यहां तक कि ये अपने मस्तिष्क और हृदय को भी पुनर्जीवित कर सकता है. हालांकि,  ये अपने मस्तिष्क के सिर्फ आगे वाले भाग को ही पुनर्जीवित कर सकते हैं, जिसे टेलेंसफेलॉन कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: 5 स्टार होटल में मिलेगा फ्री पानी और पेशाब करने की सुविधा, जानिए क्या कहता है इंडियन सराय एक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
आंध्र प्रदेश में आ रहा अर्नब तूफान, किसने रखा इसका नाम?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
दुनिया के कितने मुस्लिम देशों में मनाई जाती है दीपावली, कहां-कहां रहती है छुट्टी?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget