एक्सप्लोरर

कंस्ट्रक्शन साइट पर बिल्डिंग्स को हरे रंग के कपड़े से क्यों ढका जाता है? जानिए इसके पीछे की वजह

बन रही बिल्डिंग को हरे रंग के कपड़े से ढकना सरकारी गाइडलाइन के अंतर्गत आता है. साथ ही इसे ढकने कई और महत्वपूर्ण कारण भी होते हैं. आइए जानते हैं...

Buildings: शहरों में आपको बड़ी-बड़ी बिल्डिंग देखने को मिलती हैं. साथ ही कुछ नई बिल्डिंग बनने का काम भी चलता रहता है. जिसमें बड़ी-बड़ी क्रेन और मशीनों की मदद ली जाती है. कंस्ट्रक्शन साइट पर बहुत सारे लोग मलबा, मशीनें आदि चीजें दिखाई देती हैं. इन सबके अलावा, इस तरह की कंस्ट्रक्शन साइट पर एक चीज और दिखती है और वो है इन निर्माणाधीन इमारतों पर ढका हुआ हरे रंग का कपड़ा... निर्माणाधीन इमारतों को हरे रंग के कपड़े से ढकी देख आपके मन में भी यह सवाल आता होगा कि आखिर ये कपड़ा क्यों ढका जाता है? और एक सवाल यह भी है कि इस कपड़े का रंग हरा ही क्यों होता है?

सरकारी गाइडलाइन के अंतर्गत है कपड़ा ढकना

बन रही बिल्डिंग को हरे रंग के कपड़े से ढकना सरकारी गाइडलाइन के अंतर्गत आता है. इसके पीछे की वजह यह बताई जाती है कि ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों (Workers) का ध्यान ने भटके. इतनी ऊंचाई पर खुद को देखकर वो विचलित ना हो. इसलिए भी यह कपड़ा लगा होता है. कपड़े का न लगा होना, वहां काम करने वाले वर्कर्स के लिए घातक साबित हो सकता है. साथ ही बाहर या आसपास के लोग लगातार ऊंची इमारतों को देखते रहते हैं. ऐसे में वहां काम कर रहे लोगों पर किसी तरह का मानसिक दबाव न पड़े. इसलिए भी बन रही बल्डिंग को हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है.

सबसे बड़ी वजह

जहां भी इमारत बननी शुरू होती है, उस कंस्ट्रक्शन साइट पर बहुत अधिक मात्रा में धूल और बिल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट आदि उड़ते रहते हैं. इससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह बहुत बड़ी मुसिबत बन जाती है. धूल लोगों के घर में घुसने लगती है. ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसलिए निर्माणाधीन इमारतों को हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है. ताकी उससे निकलने वाली धूल मिट्टी बाहर न आ सके.

हरा रंग ही क्यों?

दरअसल, अलग-अलग रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हरा रंग दूर से ही दिखाई देता है. साथ ही रात में ये थोड़ी सी रोशनी में भी रिफलेक्ट हो जाता है. इसलिए निर्माणाधीन बिल्डिंगों को हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है. इसलिए जहां कहीं भी बड़ी इमारतें बनती हैं और उसके आसपास आबादी रहती है, तो हरे रंग के कपड़े से बन रही बिल्डिंग को पूरी तरह से ढक दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें - ऐसी होती है ट्रेन की हेडलाइट... जब रात में जलती है तो इतनी दूर तक का रास्ता एकदम साफ दिखता है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget