एक्सप्लोरर

ऐसी होती है ट्रेन की हेडलाइट... जब रात में जलती है तो इतनी दूर तक का रास्ता एकदम साफ दिखता है!

ट्रेन के इंजन पर मुख्यतः तीन तरह की लाइटें होती हैं. जिनमें से एक रास्ता देखने के लिए होती है, यानी हेडलाइट और बाकी दो लाइटों में एक सफेद और एक लाल रंग की होती है. आइए इनके बारे में जानें...

Locomotive Headlight: भारतीय रेलवे से रोजाना लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं. यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. रेलवे रोजाना 13 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन करता है. अपने करीब 68 हजार किलोमीटर लंबे विशालकाय नेटवर्क के साथ भारतीय रेलवे की पहुंच देश के कोने-कोने तक है. महानगरों से लेकर कस्बों और गांवों तक रेल की पटरियां बिछी हुई हैं. दिन-रात इन्ही पटरियों पर ट्रेन फर्राटे भरती हैं. ये पटरियां शहरों और जंगलों से भी होकर गुजरती हैं. ऐसे में रात के समय विजिबिलिटी के लिए ट्रेन के इंजन में एक पावरफुल हेडलाइट भी लगी होती है. आइए जानते हैं इस लाइट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी.

लोकोमोटिव पर होती हैं तीन तरह की लाइटें

ट्रेन के इंजन पर मुख्यतः तीन तरह की लाइटें होती हैं. जिनमें से एक रास्ता देखने के लिए होती है, यानी हेडलाइट और बाकी दो लाइटों में एक सफेद और एक लाल रंग की होती है. इन लाइटों को लोकोमोटिव इंडीकेटर कहते हैं. पहले हेडलाइट को लोकोमोटिव में ऊपर की तरफ लगाया जाता था. हालांकि, अब नए इंजनों में हेडलाइट की जगह बदलकर बीच में कर दी गई है.

350 मीटर का होता है फोकस

ट्रेन के इंजन में लगी हेडलाइट को 24volt के DC करंट से चलाया जाता है. इसका फोकस 350 मीटर की दूरी तक पड़ता है. इस पावरफुल हेडलाइट की मदद से लोको पायलट को रात के समय एक निश्चित दूरी तक रेलवे ट्रैक दिखाई पड़ता है. 

क्यों होते हैं 2 बल्ब?

अब बात करते हैं कि ट्रेन की हेडलाइट में कितने बल्ब लगे होते हैं? दरअसल, ट्रेन की हेडलाइट में दो बल्बों का प्रयोग किया जाता है. खास बात यह है कि इन दोनों बल्बों को Parallel यानी समांतर क्रम में कनेक्ट किया जाता है. ताकि रास्ते में अगर एक बल्ब खराब भी हो जाए, तो दूसरे बल्ब की मदद से रस्ता देखा जा सके.

लाल और सफेद रंग की लाइट किसलिए?

लोकोमोटिव में हेडलाइट के अलावा लाल और सफेद रंग की दो-दो लाइटें भी लगी होती हैं. जब इंजन को शंटिंग के लिए उल्टी दिशा में चलाना होता है, तो उस समय लाल रंग की लाइट को ऑन किया जाता है. इससे रेलवे के कर्मचारियों को पता चल जाता है कि लोकोमोटिव शंटिंग के लिए उल्टी दिशा में जा रहा है. वहीं, जब यह शंटिंग के लिए आगे की जाता है तो सफेद रंग की लाइट को ऑन किया जाता है.

यह भी पढ़ें - कम लोग जानते हैं फॉइल पेपर किस तरफ से सीधा होता है? रोटी पैक करते टाइम कौनसा हिस्सा बाहर रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
Mughal Empire: रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget