एक्सप्लोरर

दवाओं के पैकेट के किनारे क्यों होती है लाल लाइन, इसका मतलब जानते हैं आप?

आपने कभी ना कभी दवाई खरीदी ही होगी. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दवाओं के पैकेट के किनारे लाल लाइन क्यों होती है और इसका क्या मतलब होता है? आज हम आपको इसका मतलब बताएंगे.

भारत के आम परिवारों में सबसे बड़ी समस्या दवाओं की पहचान और नाम को लेकर होती है. आपने अक्सर मरीज को ये कहते हुए सुना होगा डॉक्टर साहब कौनसी दवा लिखते हैं, ये सिर्फ मेडिकल स्टोर वाला ही समझ पाता है. लेकिन आज इससे अलग हम आपको एक बहुत जरूरी बात बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे. क्या आप जानते हैं कि दवा के पैकेट पर लाल लाइन क्यों होता है? 

बाजार में लाखों दवा

आज के वक्त 90 फीसदी से अधिक घरों में कोई ना कोई ऐसा मरीज होता ही है, जिसके लिए दवा जरूरी होती है. बाजार में तमाम कंपनी की दवा मौजूद है, जिसको डॉक्टर्स अपनी सुविधाओं के मुताबिक लिखते हैं. कुछ दवा तो ऐसी होती हैं, जो सिर्फ किसी खास दुकान पर ही मिलती हैं. दरअसल दवाओं को लेकर डॉक्टर्स और दवा निर्माता कंपनी के बीच एक जबानी एग्रीमेंट होता है, जिस कारण डॉक्टर्स सिर्फ उस कंपनी की ही दवा लिखते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलता है.  

दवाओं पर लाल लाइन

इसके अलावा आपने कई ऐसी दवाएं भी देखी होंगी, जिसके पीछे एक लाल लाइन बनी होती है. लेकिन क्या आप उस लाइन का मतलब जानते हैं? आज हम आपको बताएंगे कि कुछ दवाओं के पीछे लाल लाइन क्यों बनी होती है. बता दें कि दवा के पैकेट पर लाल रंग का मतलब होता है कि ये दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं बेची जा सकती है. आसान भाषा में समझिए कि जिन दवाओं के पत्तों पर लाल लाइनें बनी होती हैं, उसका अर्थ ये होता है कि वो दवाएं बिना डॉक्टर के परामर्श, उनके पर्चे के ना बेची जा सकती हैं और ना ही कोई मरीज खरीद सकता है.

 इस कारण दवा कंपनियों ने लगाया लाल पट्टी

बता दें कि एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दवा निर्माताओं ने पैकेट पर लाल पट्टी लगा दी है. बता दें कि पैकेट पर लाल पट्टी के अलावा और भी कई उपयोगी चीजें लिखी होती हैं जो समान रूप से महत्वपूर्ण होती हैं. इन साइन के मुताबिक ही मेडिकल स्टोर वाला दवा किसी मरीज को देता है. 

क्यों दवा पर लिखा होता है Rx और NRx

अब सवाल ये है कि कुछ दवाओं पर Rx और NRx क्यों लिखा होता है? बता दें कि Rx का मतलब है कि डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दवा लेनी चाहिए. वहीं कुछ दवा पैकेटों पर NRx लिखा होता है, जिसका मतलब है कि केवल वही डॉक्टर उन दवाओं के लिए लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं, जो उन दवाओं को लिख सकते हैं. इतना ही नहीं कुछ दवाओं पर XRx  कोड भी लिखा होता है. बता दें कि इसका मतलब ये दवा सिर्फ डॉक्टर से ही ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें:क्या तबाही से पहले ही पानी से बाहर आती है डूम्सडे फिश या कोई और है कारण? जानिए क्या कहता है साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget