एक्सप्लोरर

तलाक की राजधानी' कानो में क्यों मनाई जा रही शादीशुदा जोड़े की 50वीं सालगिरह, क्या है इसकी वजह?

नाइजीरिया के कानो को तलाक की राजधानी कहा जाता है. ऐसे में जब एक कपल ने जब अपनी शादी की 50 वीं सालगिरह मनाई है, तो हर कोई उनकी तारिफ कर रहा है. जानिए कानो को क्यों कहते हैं तलाक की राजधानी.

शादी की सालगिरह मनाना एक आम बात है. हर कपल अपनी शादी की सालगिरह धूम-धाम से सेलिब्रेट करना चाहता है. लेकिन नाइजीरिया का एक कपल जब अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मना रहा है, तो ऐतिहासिक माना जा रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों इस कपल के सालगिरह को हर कोई इतने आश्चर्य से देख रहा है. 

तलाक की राजधानी

नाइजीरिया के कानो को तलाक की राजधानी भी कहा जाता है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक महमूद कबीर याकासाई और रबियातु ताहिर ने हाल ही में अपनी 50वीं शादी की सालगिरह मनाई है, जिसको हर कोई सराह रहा है. बता दें कि नाइजीरिया के उत्तरी शहर कानो में लगभग सभी शादियां विफल हो जाती हैं. महमूद कबीर याकासाई और रबियातु ताहिर ने बताया कि उनके 13 बच्चे हैं और रबियातु ने घर चलाने के लिए बहुत कुछ अनदेखा किया है. वहीं दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं. इसी कारण इतने सालों तक शादी चल पाई है, लेकिन कानो में अधिकांश कपल की शादियां लंबे समय तक नहीं चल पाती है. इसी कारण कानो को तलाक की राजधानी कहा जाता है.  

तलाक की घटनाएं ज्यादा

नाइजीरिया के कानो में तलाक की घटनाएं सबसे ज्यादा होती है. 39 वर्षीय हसना महमूद ने अपना अनुभव बीबीसी से शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 5 बार शादियां की हैं और किसी के साथ वो 4 साल से ज्यादा नहीं रह पाई हैं. इसलिए महमूद कबीर याकासाई और रबियातु ताहिर की 50 वीं सालगिरह जश्न मनाने लायक है. उन्होंने कहा कि जब भी मैं लोगों को कानो को 'नाइजीरिया की तलाक राजधानी' कहते हुए सुनती हूँ, तो मुझे बुरा लगता है, मुझे उम्मीद है कि चीजें बदलेंगी.

तलाक-तलाक और तलाक

कानो को ऐसे ही तलाक की राजधानी नहीं कहा जाता है. बता दें कि कानो में 1990 के दशक में तलाक की दरें बहुत बढ़ी थी. नाइजीरिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में हर महीने सैकड़ों शादियाँ टूटती हैं. बीबीसी ने 2022 में स्थानीय सरकार के सहयोग से एक शोध किया था. जिसमें पता चला कि कानो राज्य में 32% शादियाँ केवल तीन से छह महीने के बीच ही टिकती हैं. इसमें यह भी पता चला कि 20 से 25 वर्ष की आयु के कुछ लोग पहले ही तीन शादियाँ कर चुके हैं. इतना ही नहीं कानो में लोग कम उम्र में ही शादी कर लेते हैं, अक्सर 18 साल की कानूनी उम्र से पहले ही कर लेते हैं. शोध में ये भी माना गया है कि इस्लाम में तलाक का आसान तरीका एक कारक हो सकता है, क्योंकि पति अपनी पत्नियों से बस इतना कह सकते हैं कि “मैं तुम्हें तलाक देता हूँ” या कागज़ के एक टुकड़े पर लिख दें और यह खत्म हो जाता है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका जाने के लिए वीजा इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे जाते हैं?, अप्लाई करने से पहले जान लें ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
Mexico Crocodile Wedding Tradition : इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget