एक्सप्लोरर

अमेरिका जाने के लिए वीजा इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे जाते हैं?, अप्लाई करने से पहले जान लें ये बातें

दुनियाभर के लोगों की सबसे अधिक पसंद अमेरिका होती है. अधिकांश लोग अमेरिका जाकर रहना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिकी वीजा इंटरव्यू के दौरान कैसे सवाल पूछे जाते हैं.

दुनियाभर में आज अमेरिका को सबसे ताकतवर और समृद्ध देश माना जाता है. सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के कई देशों के लोग पढ़ाई, नौकरी और घूमने के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका के वीजा इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है और इसका सारा प्रोसेस क्या है. आज हम आपको अमेरिकी वीजा से जुड़ी सभी बातों के बारे में बताएंगे. 

अमेरिकी वीजा

अमेरिका में लोग अच्छी पढ़ाई, नौकरी और घूमने के लिए जाना चाहते हैं. हालांकि अमेरिका जाने वाले सभी लोगों को वीजा इंटरव्यू प्रोसेस से होकर गुजरना पड़ता है. बता दें कि किसी भी देश में जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है. हालांकि भारतीय लोगों के लिए कुछ देशों में ऑनअराइव वीजा मिलता है. लेकिन अमेरिका जाने के लिए वीजा और वीजा इंटरव्यू दोनों से गुजरना पड़ता है. 
बता दें कि अमेरिका जाने के लिए आपके पास अमेरिका का वीजा होना बहुत जरूरी है. वीजा एक ऐसा प्रमाण होता है, जो आपको दूसरे देशों में एक निश्चित समय के लिए जाने की अनुमती देता है, जैसे यदि आप घूमने जा रहे हैं तो आपको टूरिस्ट वीजा मिलता है. जिसकी अवधी 7-8 दिन की होती है. वहीं बिजनेस-जॉब के लिए जा रहे हैं तो यह अवधि 1 माह से 10 साल तक हो सकती है.

वीजा के प्रकार

सबसे पहले ये जानते हैं कि वीजा कितने प्रकार के होते हैं. बता दें कि वीजा मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं. पहला इमिग्रेंट वीजा और दूसरा नॉन-इमिग्रेंट वीजा होता है. इमिग्रेंट वीजा यदि आप विदेश जाकर वहीं जीवनभर रहना चाहते हैं, तो उसके लिए इमिग्रेंट वीजा की जरूरत होती है. जिसे प्रवासी वीजा भी कहते हैं. नॉन-इमिग्रेंट वीजा यदि आप लंबे समय के लिए विदेश जा रहे हैं और वापस आना है, तो उसके लिए नॉन-इमिग्रेंट वीजा की जरूरत होती है. इसके अलावा टूरिस्ट वीजा,स्टूडेंट वीजा,ऑन अराइवल वीजा,बिजनेस वीजा,ट्रांजिट वीजा,मेडिकल वीजा, शादी वीजा भी होता है. 

अमेरिका जाने के लिए वीजा कैसे मिलता?

बता दें कि यदि आपको अमेरिका जाना है तो सबसे पहले वीजा के लिए अप्लाई करना होता है. इसके लिए सबसे पहले https://ceac.state.gov/ceac/के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इस दौरान यहां पर आपको पूछे गए सभी सवालों के जवाब देने होते हैं और फॉर्म को भरना होता है. इसके लिए अमेरिकी सरकार ने सरकारी शुल्क भी तय किया है. 

वीजा इंटरव्यू

वीजा फॉर्म सही तरीके से भरने के बाद आपके पास इंटरव्यू की डेट मेल या मैसेज के माध्यम से मिलती है. जिसके बाद आपको दिल्ली स्थिति अमेरिकी दूतावास जाकर वहां पर इंटरव्यू देना होता है. एबीपी न्यूज से बातचीत में अमेरिकी स्टूडेंट वीजा का इंटरव्यू दे चुके कुछ छात्रों ने बताया कि वहां पर पढ़ाई संबंधित सवाल पूछे जाते हैं. कभी-कभी वो लोग ऐसे सवाल भी पूछते हैं कि पढ़ाई के बाद नौकरी किस देश में करना पसंद करेंगे. इंटरव्यू के दौरान वो अक्सर अमेरिका जाने का कारण और उससे जुड़ें सवालों के बारे में पूछते हैं.

ये भी पढ़ें: बारिश में किन लोगों पर रहता है बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा, क्या इससे बचने का है कोई तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस राज्य में हुए हैं अब तक सबसे ज्यादा पेपर लीक, जानें सभी आंकड़े?
किस राज्य में हुए हैं अब तक सबसे ज्यादा पेपर लीक, जानें सभी आंकड़े?
18000 फीट पर लड़ी गई थी भारत की ये जंग, इतने जवान हुए थे शहीद
18000 फीट पर लड़ी गई थी भारत की ये जंग, इतने जवान हुए थे शहीद
E20 Janta Party: किसने शुरू किया E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा?
किसने शुरू किया E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा?
FCRA Amendment Bill: FCRA से किस विदेशी पैसे को खतरा, जानें क्या हैं नियम?
FCRA से किस विदेशी पैसे को खतरा, जानें क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget