एक्सप्लोरर

अक्सर वस्तुओं को छूने पर करेंट क्यों महसूस होता है? कागज-कंघी पर क्यों चिपकते हैं बाल? यह है इसका वैज्ञानिक कारण

जब एटम स्टेबल नहीं होता है तो इलेक्ट्रॉन का आदान-प्रदान होता है. उनको छूने पर हल्का सा करंट महसूस होता है. आमतौर कर सर्दियों के मौसम में करंट लगने की घटना ज्यादा होती है. आइए जानते हैं विस्तार से...

Current By Objects: अक्सर ऐसा होता है कि किसी वस्तु से हमें अचानक हल्का सा करेंट महसूस होता है. ऐसा क्यों होता है? कंघी को बालों से रगड़कर अगर कागज के करीब लाते हैं तो कागज इस पर चिपक जाता है. दरअसल, ब्रह्मांड में सभी वस्तुएं एटम यानी अणु से बनी हुई हैं. हर एटम में प्रोटोन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉन होते हैं. करंट के फ्लो होने में इनका बहुत बड़ा रोल होता है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह को... 

आइये पहले अणु को समझ लेते हैं 

यह तो आपको पता चल ही ब्रह्माण्ड में सभी वस्तुए एटम से बनी होती हैं, जिसमें प्रोटोन, न्यूट्रॉन इलेक्ट्रॉन होते हैं. प्रोटोन न्यूक्लिअस में होता है. जोकि एटम के केंद्र पर स्थित होता है. इलेक्ट्रॉन, न्यूक्लियस के चारों ओर चक्कर लगाता है. इलेक्ट्रॉन्स पर नेगेटिव और प्रोटोन पर पॉजिटिव चार्ज होता है, जबकि न्यूट्रॉन उदासीन होते हैं. चार्ज के फ्लो होने में इन तीनों की मुख्य भूमिका होती है. कोई भी एटम तब तक स्टेबल होता है, जब तक इलेक्ट्रॉन और प्रोटोन बराबर संख्या में होते हैं. जब इनकी संख्या घटती या बढ़ती है तो एटम स्टेबल नहीं रह पाता है और इलेक्ट्रॉन एक्साइट होने के कारण बाउंस करने लगते हैं. इसी कारण से हलचल होती है. 

किसी वस्तु को छूने से करंट कैसे लगता है 

जो चीज़े बिजली की अच्छी सुचालक होती हैं जैसे लोहा आदि वह आसानी से इलेक्ट्रॉन को जाने नहीं देती हैं. इसलिए इनके एटम्स में इलेक्ट्रॉन दौड़ते तो रहते हैं मगर अपनी बाउंड्री से बाहर नहीं निकलते हैं. किसी भी वस्तु में करंट तभी लगता है जब उनके एटम में इलेक्ट्रॉन मूव करते हैं. जब आप प्लास्टिक की कंघी अपने बालों में फेरते हैं, तो उससे कुछ इलेक्ट्रॉन छूटकर आपके बालों में रह जाते हैं.

इस तरह कंघी के पास नेगेटिव चार्ज कम हो जाता है और पॉजिटिव चार्ज ज्यादा. बता दें कि पॉजिटिव और नेगेटिव चार्ज आकर्षित होते है. यही वजह है कि कागज़ के टुकड़े इसके पास खींचे चले आते हैं. इसी प्रकार जब किसी व्यक्ति या वस्तु में इलेक्ट्रॉन की संख्या बढ़ जाती है तो उसपर नेगेटिव चार्ज बढ़ जाता है. जब ये इलेक्ट्रॉन किसी पॉजिटिव इलेक्ट्रॉन्स जो अन्य वस्तु या व्यक्ति में हैं, की और बढ़ने लगते हैं तो करंट या बिजली का झटका महसूस होता है. इसका मतलब यह है कि इन इलेक्ट्रॉनों की त्वरित गति के कारण ही हल्का सा करंट लगता है. 

क्या मौसम भी है जिम्मेदार? 

आमतौर कर सर्दियों के मौसम में करंट लगने की घटना ज्यादा होती है. सर्दियों में इलेक्ट्रिक चार्ज सबसे अधिक होता है. सर्दियों में आसपास का वातावरण सूखा होता है और इलेक्ट्रॉन आसानी से हमारी त्वचा की सतह पर एकत्र हो जाते हैं. गर्मियों के दिनों में वायु में नमी होती है. अतः नेगेटिवली चार्ज इलेक्ट्रॉन समाप्त हो जाते हैं और करंट लगने की घटना बहुत कम होती है. 

यह भी पढ़ें - पेन बढ़िया होगा तो लोग खरीदेंगे ही, इस सोच के साथ हुई पार्कर पेन की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget