एक्सप्लोरर

सर्दी में रेल की पटरी पर क्यों किए जाते हैं विस्फोट, क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है?

Blast on Railway Track: आपको ये सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये बात सच है कि कुछ कुछ समय पर रेलवे की ओर से ट्रेक पर विस्फोट किया जाता है. तो जानते हैं कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह है....

Indian Railway: आपने हेडलाइन में पढ़ा कि रेलवे की ओर से रेलवे ट्रेक पर ब्लास्ट किया जाता है. आप भी सोच रहे होंगे कि रेलवे की ओर से ऐसा क्यों किया जाता है और ऐसा करने के पीछे क्या वजह हो सकती है? साथ ही आपके मन में ये भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर रेलवे ब्लास्ट करके क्यों अपनी ही संपत्ति को ही नुकसान पहुंचाएगा? रेलवे ट्रेक पर विस्फोट कैसे किया जाता है और विस्फोट का क्या कारण होता है? आज हम आपको बताते हैं कि रेलवे ट्रेक पर किए जाने वाले विस्फोट के पीछे क्या वजह होती है और यह कैसे किया जाता है.

बता दें कि यह विस्फोट आम बम ब्लास्ट की तरह नहीं होता है. ये सिर्फ माइंस ब्लास्ट होता है, जिससे सिर्फ आवाज ही निकलती है. जब भी रेलवे ट्रेक पर ये ब्लास्ट होता है तो रेलवे ट्रेक को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और बिना नुकसान पहुंचाए ही ये ब्लास्ट होता है. 

कैसे होता है ब्लास्ट?
बता दें कि ये ब्लास्ट डेटोनेटर के जरिए किया जाता है और ये ब्लास्ट लोको पायलट की मदद के लिए ही किए जाते हैं. ब्लास्ट सुनकर आपके दिमाग में दुर्घटना जैसा कुछ आ रहा होगा, लेकिन इससे कोई दुर्घटना नहीं होती है, बल्कि ट्रेन को दुर्घटना से बचाया जाता है. बता दें कि डेटोनेटर एक तरह के विस्फोटक होते हैं और इन्हें ट्रेन के लिए इस्तेमाल होने वाली माइंस भी कही जाती है. यह एक बटन की तरह होते हैं, जिन्हें पटरियों पर लगाया जाता है. जब ट्रेन इन पर से गुजरती है तो इससे आवाज होती है मगर इससे कोई और नुकसान नहीं होता, सिर्फ आवाज ही होती है. रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल करता है. 

कब किया जाता है इस्तेमाल?
अब आपको बताते हैं कि ये विस्फोट सर्दी के समय ज्यादा क्यों किए जाते हैं. इसकी वजह ये होती है कि जब भी कोई स्टेशन आता है तो उससे पहले ये लगा दिए जाते हैं और जैसे ही ट्रेन इनसे गुजरती है तो आवाज से लोकोपायलट समझ जाते हैं कि कोई स्टेशन आने वाला है. वैसे कोहरे की स्थिति में कई बार स्टेशन का पता नहीं चल पाता है. ऐसे में इन विस्फोट के जरिए लोको पायलट को जानकारी दी जाती है. इसके साथ ही कई बार रेलवे ट्रेक पर कोई दिक्कत होने पर भी पहले ही ये लगा दिए जाते हैं, जिससे लोको पायलट समझ जाता है कि कोई दिक्कत है और वो ट्रेन की स्पीड धीरे कर लेता है या ट्रेन रोक देता है. 

जैसे रेलवे कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक की दिक्कत पता चलती है तो ट्रेन को रोकना जरूरी हो जाता है. ऐसे में डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है और खराब ट्रैक से कुछ मीटर पहले ही इसे लगा दिया जाता है. इस तरह ट्रेन को एक्सीडेंट से बचाया जाता है.

यह भी पढ़ें -

Dark Web में ऐसा क्या होता है जो पुलिस भी अपराधी को ट्रेस नहीं कर पाती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget