एक्सप्लोरर

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी हमेशा नीले रंग की ही क्यों होती है?

जर्सी किसी भी खेल का एक अहम हिस्सा होती है, विशेष रूप से टीम स्पोर्ट्स का. भारतीय झंडा मुख्य रूप से केसरिया, सफेद और हरे रंग का होता है. तो फिर भारत की जर्सी नीले रंग क्यों होती है?

Indian Cricket Blue Jersey: क्रिकेट फैंस टीम की जर्सी पहनकर स्टेडियम में प्लेयर्स का हौसला बड़ाने बड़ी तादाद में आते हैं. जर्सी किसी भी खेल में यूनिटी और अपनापन को दर्शाती है. किसी भी देश की वर्दी का रंग अक्सर देश के झंडे से लिया जाता है. भारत की बात करें तो, इसकी जर्सी नीले रंग की है. जबकि, भारत का झंडा मुख्य रूप से तिरंगा यानी - केसरिया, सफेद और हरे रंग का होता है. आइये जानते है नीले रंग चुनने की वजह. 

झंडे के रंगो का महत्व
राष्ट्रीय ध्वज दुनिया में देश की पहचान का प्रतिनिधित्व करता है. इसमें तीन रंगों की पट्टी होती है. ऊपर से नीचे के क्रम में केसरिया, सफेद और हरा रंग है. हर रंग का एक विशेष मतलब है. इन रंगों से भारत देश के मूल विचार प्रस्तुत होते हैं. ध्वज में केसरिया रंग शक्ति और साहस का ,सफेद रंग शांति और सच्चाई का और हरा रंग धरती की उर्वरता, वृद्धि और शुभता का प्रतीक है. 

क्रिकेट में पहले सफेद रंग के कपड़े पहने जाते थे. साल 1992 में पहली बार क्रिकेट मैच में रंगीन जर्सी पहनी गई थी. तब से क्रिकेट में रंगीन जर्सी का चलन है. भले ही भारतीय झंडे के रंगों को चुनने में अलग मानसिकता रही हो, लेकिन समय और जगह के साथ इन रंगों के मायने बदलते गए. केसरिया रंग की जर्सी भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि के लिए अच्छी नहीं थी. वहीं, हरा रंग भारत के पड़ोसी देश की जर्सी का रंग था. बचा सफेद रंग. इसको स्पष्ट कारण से नहीं चुना जा सकता था.

नीला रंग की प्रेरणा कहां से मिली?
भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी का नीला रंग झंडे के नीले रंग के अशोक चक्र से लिया गया है. यह सफेद पट्टी पर बना होता है. इसमें 24 तीलियां बनी होती हैं. यह चक्र, मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए कानून का पहिया को दर्शाता है. यह जीवन की गतिशीलता का संदेश देता है. इसका नीला रंग आकाश और समुद्र को दर्शाता है. क्योंकि यह रंग धर्मनिरपेक्ष और विवादों से दूर था, इसे भारतीय टीमों के लिए चुना गया. बता दें कि, क्रिकेट जर्सी में बाकी रंग भी मौजूद होते हैं. हालांकि, मुख्य रंग हमेशा से नीला ही रहा है.

यह भी पढ़ें- गाड़ी में ये वाले झंडे लगाने से पहले जानिए इनका मतलब... आखिर ये क्या हैं और इनमें क्या लिखा है?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget