एक्सप्लोरर

गाड़ी में ये वाले झंडे लगाने से पहले जानिए इनका मतलब... आखिर ये क्या हैं और इनमें क्या लिखा है?

वादियों में दिखने वाले इन सतरंगी झंडों को प्रेयर फ्लैग या प्रार्थना ध्वज कहते हैं. ये आपको गाड़ियों पर लगे दिख जायेंगे. क्या आप जानते हैं ये सजावट का सामान नहीं होते, बल्कि इनका एक खास मतलब होता है.

Leh Ladakh Flags: ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्हे पहाड़ों की खूबसूरती पसंद न होगी. मौज मस्ती करने के लिए लोगों को ज्यादातर दो जगहें ही पसंद आती है. पहला तो कोई Baech या फिर वादियां. आपने देखा होगा कि लेह-लद्दाख या हिमाचल घूमने जाने वाले लोग अपनी बाइक या गाड़ियों पर कुछ रंग-बिरंगे झंडे बांधकर रखते हैं. जिनपर कुछ मंत्र अंकित रहते हैं. ये सतरंगी झंडे लेह-लद्दाख, तिब्बत, भूटान, नेपाल आदि में ज्यादातर देखने को मिलते हैं. लोग इन्हे फैंसी सजावट का सामान समझकर अपनी गाड़ियों में लगा लेते हैं. लेकिन इनकी हकीकत कुछ और है. आइए आज इनके असली मतलब को समझते हैं.  

प्रेयर फ्लैग्स 

ट्रैवल जुनून डॉट कॉम के मुताबिक, तिब्बत में इन्हे प्रेयर फ्लैग या प्रार्थना ध्वज कहा जाता है. सफेद बर्फ से ढकी हुई चोटियों पर सतरंगी आभा वाले ये झंडे वाकई बहुत सुंदर लगते हैं. इन झंडों का बौद्ध धर्म में आध्यात्मिक महत्व है. बौद्ध धर्म में इनको प्रार्थना के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इन्हें प्रार्थना ध्वज कहा जाता है. झंडों पर लिखे मंत्र से लेकर उनके रंग तक हर चीज का एक गहरा अर्थ है. 

झंडों पर लिखी प्रार्थना करेगी शांति की स्थापना

बौद्ध धर्म की मान्यता के मुताबिक, ये प्रार्थना झंडे हवा के माध्यम से प्रार्थनाओं को आगे तक ले जाते हैं और वातावरण में शांति, दया, शक्ति और बुद्धिमत्ता को फैलाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि सबसे पहला प्रार्थना झंडा महात्मा गौतम बुद्ध ने इस्तेमाल किया गया था. माना जाता है कि झंडों पर लिखी प्रार्थनाएं हवा के माध्यम से फैलाकर विश्व शांति स्थापित करेंगी.

झंडे के हर रंग का होता है अपना मतलब

ये झंडे लाल, नीले, पीले, सफेद और हरे रंग के होते हैं. जिनमें से लाल रंग अग्नि का प्रतीक होता है, नीला और सफेद रंग हवा का, पीला रंग पृथ्वी का और हरा रंग पानी का प्रतीक है. ये झंडे उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और केंद्र दिशा का प्रतिनिधित्व भी करते हैं.

झंडों पर लिखे मंत्र का खास अर्थ

इन झंडों पर संस्कृत में एक मंत्र भी लिखा होता है. ये मंत्र ‘ओ३म मणि पद्मे हुम्’ होता है. इसमें ओ३म पवित्र शब्दांश है, मणि का अर्थ है गहना, पद्मे का अर्थ कमल और हूम का अर्थ ज्ञान की भावना से होता है. लोगों का मानना है कि इस मंत्र को जपने से इंसान की सब खतरों से सुरक्षा होती है. बौद्ध धर्म की मान्यता है कि जब हवा चलती है इन मंत्रों की सकारात्मकता भी वातावरण में प्रवाहित होती है. इसलिए इन झंडों को हमेशा ऊंचाई पर बांधा जाता है.

यह भी पढ़ें - कार चलाने के लिए जानना जरूरी है फॉर्मूला ABCD, D के बारे में नहीं जानते ज्यादातर लोग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Largest Temple Bell: देश के किस मंदिर में लगा है सबसे बड़ा घंटा, कितने किलोमीटर तक गूंजती है इसकी आवाज?
देश के किस मंदिर में लगा है सबसे बड़ा घंटा, कितने किलोमीटर तक गूंजती है इसकी आवाज?
Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget