एक्सप्लोरर

होटल्स में नहीं होती है 13वीं मंजिल, ना 13 नंबर का कमरा, क्या है इसकी वजह, जानिए यहां

Triskaidekaphobia: दुनिया में कई होटल हैं जो 12वीं मंजिल के बाद वाले फ्लोर को 13 अंक देने से कतराते हैं. आपको होटल की लिफ्ट में भी 12 के बाद 13 अंक लिखा नही मिलेगा.

Triskaidekaphobia: क्या आप कभी ऐसे होटल में गए हैं, जिसके किसी कमरे का नंबर 13 हो? क्या आप कभी किसी ऐसे होटल में गए हैं, जो 12 मंजिल से ज्यादा ऊंचा हो पर उसमे 13वीं मंजिल ही नहीं हो? दुनिया के बहुत सारे होटलों में या यूं कहें कि लगभग सभी होटलों में 13वीं मंजिल या 13 नंबर का कमरा नहीं होते है. दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो 13 अंक से डरते हैं. इस डर के चलते होटलों में और उनकी लिफ्ट में 13 नंबर शामिल नहीं किया जाता है.

इस डर को ट्रिस्कायडेकाफोबिया (Triskaidekaphobia) कहते हैं. दुनिया के बहुत से देशों में लोग 13 नंबर को अनलकी मानते हैं. कई जगहों पर तो 13 नंबर को भूतों और प्रेतों से भी जोड़ा जाता है. जो इस फोबिया (ट्रिस्कायडेकाफोबिया) से ग्रसित होते हैं, उन्हें 13 नंबर देखकर डर लगता है.

होटल में नहीं रखा 13 नंबर को

अगर आप कभी किसी ऐसे बड़े होटल में रुके हों, जिसमें 12 से ज्यादा मंजिलें होंगी तो आपने गौर किया होगा कि होटल में 13वीं मंजिल (Hotel Doesn’t Have 13th Floor) नहीं है! दुनिया में कई होटल हैं जो 12वीं मंजिल के बाद वाले फ्लोर को 13 अंक देने से कतराते हैं. आपको होटल की लिफ्ट में भी 12 के बाद 13 अंक लिखा नही मिलेगा. क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे का कारण क्या है?

इसलिए हटा दिया जाता है 13 नंबर

इसका जवाब एक शब्द में देना हो तो इसका वह होगा, डर! होटल मालिकों के अंदर डर होता है जिसके कारण वो अपने होटलों में 13वीं मंजिल नहीं रखते. इस दर का नाम है ट्रिस्कायडेकाफोबिया (triskaidekaphobia), जिसका का अर्थ है 13 अंक (Fear of Number 13) का डर. दुनिया में बहुत सारे लोग 13 अंक को अनलकी मानते हैं. कई जगहों पर तो इस अंक का संबंध भूतों और प्रेतों जुड़ा माना जात है.

क्या होता है ट्रिस्कायडेकाफोबिया ?

ट्रिस्कायडेकाफोबिया से ग्रसित लोगों को 13 नंबर देखकर डर लगने लगता है. इसे देखकर उनकी एंग्जाइटी बढ़ जाती है और उन्हें पसीना आने लगता है. कई लोग तो यह भी दावा करते हैं कि इस अंक को देखते ही उनके दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं. इसलिए होटल मालिक अपने होटलों से 13 अंक हटाने के लिए 13वीं मंजिल का नाम बदल देते हैं. इससे ग्रसित कई लोग तो ये भी कहते हैं कि अगर कभी उन्होंने होटल में 13 नंबर के कमरे को बुक किया, तो उनका बनता काम भी बिगड़ गया.

स्किप कर दिया जाता है नंबर 13

वैसे देखा जाए तो 12 मंजिल से ज्यादा मंजिल की इमारत से असल में 13वीं मंजिल गायब नहीं हो सकती है. फ्लोर्स को गिनने पर 13वीं मंजिल तो नजर आती ही है पर उसका नाम 13वीं मजिल नही रखा जाता. कई होटलों में फ्लोर्स को 12 के बाद 12ए या फिर 14ए नाम दे दिया जाता है. जबकि कई जगहों पर 12 के बाद सीधा 14वां फ्लोर नाम रख दिया जाता है. आजकल भारत के कई होटल्स में भी ये ट्रेंड देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें-

Liquor: नकली शराब क्या होती है? इससे इतने लोग क्यों मर जाते हैं? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना
मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना
देश में कितने करोड़ Gen-G? 2029 में कितने प्रतिशत वोटों पर होगा इनका सीधा असर
देश में कितने करोड़ Gen-G? 2029 में कितने प्रतिशत वोटों पर होगा इनका सीधा असर
कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत
कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत
क्या POK के लोग पा सकते हैं भारतीय नागरिक का दर्जा? क्या होती है प्रक्रिया
क्या POK के लोग पा सकते हैं भारतीय नागरिक का दर्जा? क्या होती है प्रक्रिया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget