एक्सप्लोरर

Flight Luggage Weight Limit: क्या ज्यादा सामान रखने से जहाज को उड़ने में दिक्कत होती है, क्यों तय है वजन की सीमा?

हवाई जहाज में लिमिट से ज्यादा वजन होने पर टेक-ऑफ, लैंडिंग और ईंधन की खपत पर पड़ता है सीधा असर, जानिए मैक्सिमम टेक-ऑफ वेट का विज्ञान और क्यों सुरक्षा के लिए जरूरी है हर एक किलो का हिसाब

Flight Luggage Weight Limit: जब भी हम हवाई यात्रा की तैयारी करते हैं, तो सबसे ज्यादा ध्यान अपने बैग्स के वजन पर देते हैं. एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर पर अगर हमारे बैग का वजन तय सीमा से एक-दो किलो भी ज्यादा निकल जाए, तो एयरलाइन स्टाफ तुरंत अतिरिक्त शुल्क वसूलने लगता है. कई बार यात्रियों को यह नियम सिर्फ जेब ढीली करने का एक जरिया लगता है, और उनके मन में यह सवाल आता है कि क्या वाकई एक छोटे से बैग के ज्यादा वजन से इतने बड़े हवाई जहाज के उड़ने पर कोई फर्क पड़ता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह केवल पैसों का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे शुद्ध विज्ञान और विमान की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण गणित काम करता है.

हवाई जहाज के उड़ने का क्या है विज्ञान?

किसी भी विमान को आसमान में उड़ाने के लिए मुख्य रूप से चार ताकतें काम करती हैं- थ्रस्ट, ड्रैग, लिफ्ट और वेट. जब हवाई जहाज रनवे पर दौड़ता है, तो उसके पंख हवा के दबाव से लिफ्ट यानी ऊपर उठने की ताकत पैदा करते हैं. विमान को सुरक्षित रूप से हवा में तैरने के लिए इस लिफ्ट की ताकत का उसके कुल वजन से ज्यादा होना जरूरी है.

यदि हवाई जहाज का कुल वजन एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाता है, तो पंखों के लिए पर्याप्त लिफ्ट पैदा करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में विमान को रनवे पर सामान्य से बहुत ज्यादा दूरी तक दौड़ना पड़ेगा और हो सकता है कि रनवे खत्म होने तक वह हवा में उठ ही न पाए, जो एक बड़े हादसे को दावत दे सकता है.

मैक्सिमम टेकऑफ वेट का गणित

हर हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी उसकी एक अधिकतम वजन क्षमता तय करती है, जिसे एविएशन की भाषा में मैक्सिमम टेकऑफ वेट कहा जाता है. इस कुल वजन में हवाई जहाज का अपना ढांचा, यात्रियों का वजन, केबिन क्रू, ईंधन और सभी यात्रियों का सामान शामिल होता है.

एयरलाइंस को हर उड़ान से पहले यह गणना करनी होती है कि विमान का कुल वजन इस MTOW से कम ही रहे. अगर यात्री अपनी मर्जी से असीमित सामान ले जाने लगेंगे, तो विमान का कुल वजन सीमा पार कर जाएगा. वजन बढ़ने से विमान के इंजनों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और वे ज्यादा ईंधन की खपत करने लगते हैं. इससे विमान की माइलेज और रेंज दोनों घट जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Ramlila Maidan Booking: क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है रामलीला ग्राउंड, इसके लिए कितना खर्चा?

वजन के साथ-साथ संतुलन भी है बेहद जरूरी

विमान की सुरक्षा सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि उसमें कितना वजन है, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि वह वजन कहां रखा गया है. इसे वेट एंड बैलेंस का नियम कहते हैं. हर विमान का एक सेंटर ऑफ ग्रेविटी होता है.

यदि विमान के पिछले हिस्से में ज्यादा भारी सामान रख दिया जाए, तो उड़ान भरते समय उसका अगला हिस्सा अचानक ऊपर की तरफ उठ सकता है, जिससे विमान हवा में अनियंत्रित होकर स्टॉल हो सकता है. वहीं अगर आगे वजन ज्यादा हो जाए, तो पायलट को प्लेन का संतुलन बनाए रखने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है. यही वजह है कि एयरलाइंस सामान के वजन को पहले से ही तय रखती हैं ताकि उसे विमान के निचले हिस्से में समान रूप से वितरित करके संतुलन बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: Protest Rules: क्या सरकार के खिलाफ रैली में शामिल हो सकते हैं सरकारी कर्मचारी, या इनके लिए है नियम?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Fireworks Shapes Science: कैसे पटाखों से आसमान में बनती हैं आकृतियां, कौन सी तकनीक का होता है इस्तेमाल?
कैसे पटाखों से आसमान में बनती हैं आकृतियां, कौन सी तकनीक का होता है इस्तेमाल?
Ramlila Maidan Booking: क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है रामलीला ग्राउंड, इसके लिए कितना खर्चा?
क्या आम आदमी भी बुक कर सकता है रामलीला ग्राउंड, इसके लिए कितना खर्चा?
Right To Protest: भारत में प्रदर्शन करने का अधिकार किस मौलिक अधिकार से मिलता है, जानें संविधान?
भारत में प्रदर्शन करने का अधिकार किस मौलिक अधिकार से मिलता है, जानें संविधान?
Protest Rules: क्या सरकार के खिलाफ रैली में शामिल हो सकते हैं सरकारी कर्मचारी, या इनके लिए है नियम?
क्या सरकार के खिलाफ रैली में शामिल हो सकते हैं सरकारी कर्मचारी, या इनके लिए है नियम?
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 36 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 36 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
Embed widget