एक्सप्लोरर

कभी आपकी भी फड़कती हैं बाईं या दाईं आंख? शुभ-अशुभ नहीं, इस वजह से होता है ऐसा

अपने देश में आंखों के फड़कने को शुभ अशुभ से जोड़कर देखा जाता है. आइए आज इसके पीछे की वैज्ञानिक वजहें जानते हैं कि आखिर आंखें कब और क्यों फड़कती हैं.

Eyes flutter: हमारे समाज में आंख के फड़कने से जुड़ी कई मान्यताएं हैं. कोई कहता है कि बाईं आंख फड़कना शुभ होता है, तो कुछ लोग बाईं आंख के फड़कने को अशुभ संकेत समझते हैं. लोगों के अनुसार, आंखों का फड़कना धार्मिक मान्यताओं और संकेतों से जुड़ा है, लेकिन इससे अलग इसके पीछे एक विज्ञान है. आंख फड़कने की कई वजहें हो सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको आंखों के फड़कने की कुछ वैज्ञानिक वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं.

आंखों का सूखापन

आंखों में सूखापन भी इनके फड़कने की एक वजह है. इसके अलावा आंखों में एलर्जी या बहुत पानी आने के कारण भी यह समस्या हो सकती है.

भरपूर नींद की कमी

अगर आप भरपूर नींद नहीं के रहे हैं, तो भी यह समस्या देखने को मिल सकती है. आपने लंबे समय तक जगकर कोई किताब पढ़ी हो या फिर फिल्म देखी हो, जिस वजह से आप पूरी नींद नहीं के पाए तो इस वजह से भी आंखें फड़क सकती हैं. कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर बहुत ज्यादा समय बिताने की वजह से भी ऐसा हो सकता है.

मांसपेशियों से जुड़ी समस्या

आंखों के बार-बार फड़कने के पीछे आपकी आंखों की मांसपेशियों से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है. अगर आपकी आंखें हद से ज्यादा फड़क रही हैं तो एक बार उनकी जांच जरूर करवाएं. संभव है कि आपके चश्मे के नंबर में कुछ बदलाव हुआ हो या फिर होने वाला हो.

तनाव भी है वजह

तनाव के स्थिति में भी आंखें फड़क सकती हैं. अगर आप किसी बात को लेकर चिंता में हैं और लगातार उसके बारे में सोच रहे हैं तो इससे तनाव बढ़ता है और संभव है कि इस वजह से भी आपकी आंखें फड़क रही हों. तनाव की वजह से अक्सर नींद भी बार-बार टूटती है.

मैग्नीशियम की कमी

मैग्नीशियम की कमी होने पर भी आंखें फड़क सकती हैं. इसके अलावा, बहुत अधिक चाय-कॉफी, शराब या नशीले पदार्थों के सेवन की वजह से भी यह समस्या देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें - जब फिल्म टैक्स फ्री होती है तो क्या टिकट के रेट भी कम हो जाते हैं? कितनी हो जाती है सस्ती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
UN में स्थायी सीट मिल जाए तो क्या बदल जाएगा, जानें कितनी बढ़ जाएगी भारत की पावर?
UN में स्थायी सीट मिल जाए तो क्या बदल जाएगा, जानें कितनी बढ़ जाएगी भारत की पावर?
क्या किसी मंत्री को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है प्रोसेस
क्या किसी मंत्री को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है प्रोसेस
FIR से कितनी अलग होती है NCR, इसमें कैसे होती है कार्रवाई?
FIR से कितनी अलग होती है NCR, इसमें कैसे होती है कार्रवाई?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget