एक्सप्लोरर

समुद्र में खून का रंग हरा क्यों दिखाई देता है? जानिए क्या है इसके पीछे का राज

Blood Colour In Ocean: आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. जब खून का रंग लाल है तो वह हरा कैसे हो सकता है. दरअसल, ये सारा खेल प्रकाश के विज्ञान का है. आइए समझते हैं.

Blood Turns Green In Deep Ocean: अगर आपको कहीं चोट लग जाती है तो वहां से खून बहना शुरू हो जाता है. आपने देखा होगा कि खून का रंग लाल होता है, लेकिन क्या आप यकीन करेंगे अगर हम कहें कि आपके खून का रंग हरा भी हो सकता है? जी हां, अगर आप समुद्र में एक विशेष गहराई तक जाते हैं और वहां आपको किसी कारणवश चोट लग जाए और आपका खून बहने लगे तो आपको और आपके साथ वाले इंसान को उसका रंग हरा दिखाई देगा. 

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. जब खून का रंग लाल है तो वह हरा कैसे हो सकता है. दरअसल, ये सारा खेल प्रकाश के विज्ञान का है. गहरे समुद्र में खून का रंग हरा क्यों दिखाई देता है, यह समझने से पहले आइए प्रकाश के कुछ गुणों को समझते हैं.

वस्तुओं का रंग कैसे निर्धारित होता है?

वस्तुओं का वास्तव में कोई आंतरिक रंग नहीं होता, बल्कि उसका रंग तीन कारकों से निर्धारित होता है. पहला है वस्तु को रोशन करने वाले आपतित प्रकाश का कलर कंटेंट. दूसरा वस्तु का प्रकाश के आपतित रंगों को परावर्तित, अवशोषित और संचारित करना और तीसरा है वस्तु से आने वाले प्रकाश को डिटेक्ट करने वाली वस्तु (आंख या कैमरा). इन्ही के आधार पर किसी भी वस्तु का रंग निर्धारित होता है. रोजमर्रा की जिंदगी में सूर्य या प्रकाश बल्ब से आने वाले दृश्य प्रकाश में सभी रंग लगभग समान अनुपात में होते हैं.

खून लाल क्यों दिखाई देता है?


समुद्र में खून का रंग हरा क्यों दिखाई देता है? जानिए क्या है इसके पीछे का राज

वेस्ट टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जर्नल एप्लाइड स्पेक्ट्रोस्कोपी में मार्टिना मीन्के और उनके सहयोगियों ने इंसान के खून का स्पेक्ट्रम दिया (जोकि ऊपर की तस्वीर में दिखाई दे रहा है). वेस्ट टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर रहे डॉ. बेयर्ड के मुताबिक, खून अधिकतर लाल रंग के प्रकाश को परावर्तित करता है. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि खून थोड़ी-सी हरी रोशनी को प्रतिबिंबित करता है.  

अगर हम खून पर श्वेत प्रकाश (जिसमें सभी रंग शामिल हैं) डालते हैं, तो क्योंकि यह हरे प्रकाश की तुलना में लाल प्रकाश को अधिक परावर्तित करता है इसलिए हमें लाल दिखेगा. हालांकि, अगर हम एक ऐसे प्रकाश स्रोत का इस्तेमाल करें, जिसमें लाल को छोड़कर सभी दृश्यमान रंग शामिल हों, तब वही खून हरे रंग का दिखाई देगा. 

समुद्र में खून हरा क्यों दिखाई देता है?

समुद्र की गहराई में भी ऐसा ही होता है. पानी प्राकृतिक रूप से थोड़ा नीला होता है क्योंकि अपने से गुजरने वाले कुछ लाल प्रकाश को अवशोषित कर लेता है. ऐसे में आप समुद्र में जितना गहराई में जाते हैं, आप तक पहुंचने वाली सूर्य की रोशनी में लाल रोशनी उतनी ही कम होती चली जाती है. 

कब हरा दिखने लगता है खून?

जब आप इतनी गहराई में पहुंच जाते हैं, जहां सूर्य के प्रकाश में लाल रंग के प्रकाश की मात्रा बेहद कम रह जाती है, तब सूर्य के प्रकाश में लाल रंग के बिना खून से केवल हरा प्रकाश परावर्तित होता है और खून हरे रंग का दिखाई देता है. ऐसा 30 से 50 फुट या फिर इससे अधिक गहराई पर होने लगता है.

क्या सिर्फ समुद्र में ही ऐसा होता है?

ऐसा नहीं है कि खून सिर्फ समुद्र की गहराई में ही हरे रंग का दिखाई देता है. यह तब भी हरा दिखाई दे सकता है जब आपके पास कोई लाल रंग का प्रकाश स्रोत न हो, ऐसे में खून से सिर्फ हरा रंग की परावर्तित होगा और खून हरे रंग का दिखाई देगा

यह भी पढ़ें - दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, इसमें आसानी से बन जायेगी 35 मंजिल से भी ऊंची इमारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truth of Grass Bread: कैसे बनाई जाती है घास की रोटी, जिसे खाकर महाराणा प्रताप ने दिखाई थी वीरता?
कैसे बनाई जाती है घास की रोटी, जिसे खाकर महाराणा प्रताप ने दिखाई थी वीरता?
Longest Personal Name in The World: दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला शख्स, पुकारने में ही लगते हैं पूरे 20 मिनट 
दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला शख्स, पुकारने में ही लगते हैं पूरे 20 मिनट 
Ship Recycling Industry : जहाज रीसाइक्लिंग में नंबर वन बना भारत, जानें कहां टिकते हैं US-चीन जैसे देश?
जहाज रीसाइक्लिंग में नंबर वन बना भारत, जानें कहां टिकते हैं US-चीन जैसे देश?
आखिर क्यों ट्रंप के सामने भीगी बिल्ली बने बैठे हैं नेतन्याहू? क्यों गलत फैसलों पर भी नहीं कर पाते विरोध
आखिर क्यों ट्रंप के सामने भीगी बिल्ली बने बैठे हैं नेतन्याहू? क्यों गलत फैसलों पर भी नहीं कर पाते विरोध

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget