एक्सप्लोरर

कुर्सी या सोफे तुरंत आ जाती है नींद, लेकिन बिस्तर पर नहीं आती, जानें इसके कारण और इससे निपटने का तरीका

हम जितना देर तक जागते हैं हमारे शरीर में होमियोस्टैटिक स्लीप ड्राइव उतनी ज्यादा बनती है. आसान भाषा में कहें तो हमारे शरीर पर नींद के लिए दबाव ज्यादा बनने लगता है.

जिस तरह इंसान के लिए सांस लेना जरूरी है, उसी तरह अगर किसी इंसान को स्वस्थ रहना है और लंबा जीना है तो हर रोज़ उसे अपनी नींद भी पूरी लेनी चाहिए. हालांकि, इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को अपनी नींद पूरी करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. लेकिन, कई बार आपने नोटिस किया होगा कि जब आप काम से घर वापिस लौटते हैं और सोफे पर या कुर्सी पर बैठ कर थोड़ा आराम कर रहे होते हैं तो अचानक से बड़ी अच्छी नींद आ जाती है. वहीं अगर आप सोचें कि काम करके थक गया हूं अब बिस्तर पर जा कर सो जाता हूं तो आपको नींद नहीं आती है. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों है कि आराम दायक बेड के बजाय लोगों को कुर्सी और सोफे पर बड़ी जल्दी नींद आ जाती है.

ऐसा क्यों होता है?

सीएनएन पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट मानते हैं कि ये सब स्लीप प्रेशर की वजह से होता है. दरअसल, हम जितना देर तक जागते हैं हमारे शरीर में होमियोस्टैटिक स्लीप ड्राइव उतनी ज्यादा बनती है. आसान भाषा में कहें तो हमारे शरीर पर नींद के लिए दबाव ज्यादा बनने लगता है. ऐसे में हम जैसे ही थक कर सोफे या कुर्सी पर बैठते हैं हमें नींद आ जाती है.

बिस्तर पर नींद क्यों नहीं आती?

ऐसा नहीं है कि हमें अक्सर बिस्तर पर नींद नहीं आती. दरअसल, जब हम सोफे या कुर्सी पर थोड़ी देर के लिए सो जाते हैं और फिर बिस्तर पर सोने जाते हैं तब अक्सर हमें नींद नहीं आती. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हम सोफे या कुर्सी पर थोड़ी देर के लिए भी सो लेते हैं तो हमारी बॉडी में होमियोस्टैटिक स्लीप ड्राइव कम हो जाता है. यानी जिससे हमारे दिमाग को ये संकेत मिलता है कि हमें नींद आ रही है और दिमाग शरीर पर दबाव बनाने लगता है... वो दबाव कम हो जाता है. यही वजह है कि जब हम बिस्तर पर सोने जाते हैं तो नींद गायब हो जाती है. 

इससे निपटने का तरीका क्या है

इससे निपटने का सबसे आसान तरीका है कि आप जब भी थके हुए घर आएं और आपको नींद की जरूरत महसूस हो रही हो तो सीधा बेड पर जाएं. ऐसे में होगा ये कि आप बिस्तर पर आराम से सो पाएंगे. इसके साथ-साथ आपको अपनी बॉडी क्लॉक को भी मैनेज करने की जरूरत है. जैसे शरीर को पता है कि उसे दिन में जगना है और रात में सोना है. इसलिए कोशिश करें कि रात में जल्दी सो जाएं, ताकि शरीर को जितनी नींद की जरूरत है वो पूरी हो जाए.

ये भी पढ़ें: पश्मीना तो खूब सुना है, कभी शहतूश शॉल के बारे में सुना है? कीमत 15 लाख, भारत में बेचना है बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी करेंसी को कैसे मिलता है ग्लोबल करेंसी का दर्जा, क्या हैं नियम?
किसी करेंसी को कैसे मिलता है ग्लोबल करेंसी का दर्जा, क्या हैं नियम?
कैसे लौटता है मानसून, किस रास्ते से लेता है विदा?
कैसे लौटता है मानसून, किस रास्ते से लेता है विदा?
ब्रिक्स समिट में जिनपिंग को रिसीव करने क्यों नहीं गए पीएम मोदी, जानें क्या है प्रोटोकॉल?
ब्रिक्स समिट में जिनपिंग को रिसीव करने क्यों नहीं गए पीएम मोदी, जानें क्या है प्रोटोकॉल?
क्या ब्रिक्स समिट में नॉन-वेज मेहमानों को परोसे जाएंगे नल्ली नहारी और कबाब? जानें जवाब
क्या ब्रिक्स समिट में नॉन-वेज मेहमानों को परोसे जाएंगे नल्ली नहारी और कबाब? जानें जवाब

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
BRICS मेहमानों की थाली में जयपुर का शाही अंदाज, चांदी के खास बर्तनों में सर्व हो रहा खाना
BRICS मेहमानों की थाली में जयपुर का शाही अंदाज, चांदी के खास बर्तनों में सर्व हो रहा खाना
Sooryavanshi OUT, Samson IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
Sooryavanshi OUT, Samson IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
चीन का कौन है नंबर 2? जो जिनपिंग के साथ आया भारत, जानें
चीन का कौन है नंबर 2? जो जिनपिंग के साथ आया भारत, जानें
'हम किसी के खिलाफ नहीं', BRICS शुरू होते ही पीएम मोदी ने दिया US को मैसेज
'हम किसी के खिलाफ नहीं', BRICS शुरू होते ही पीएम मोदी ने दिया US को मैसेज
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप
BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप
Embed widget