एक्सप्लोरर

ज्यादातर बिल्लियों को पसंद नहीं है नहाना...! वैज्ञानिकों ने बताई पानी से नफरत की वजह

वैज्ञानिकों की एक थ्‍योरी में बताया गया है कि बिल्लियों के ऐसा करने की वजह इनकी उत्‍पत्‍त‍ि से जुड़ी है. इसका एक और कारण उनके शरीर की बनावट से भी जुड़ा है.

Why cat hates water: प्रकृति में बहुत तरह के जीव-जंतु रहते हैं. इनमें से बहुत से जीवों को हम पालते भी हैं. आपने चिड़ि‍यां, तोते और कुत्‍तों आदि को अक्‍सर पानी में नहाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने बिल्लियों को नहाते देखा है? इसपर बहुत से लोगों का जवाब होगा कि हां देखा है, लेकिन ज्यादातर बिल्लियों को पानी से नफरत होती है.

हालांकि, सभी बिल्लियां ऐसा नहीं करती है. कुछ बिल्लियों को पानी से कोई दिक्कत नही होती है. अब सवाल उठता है कि ज्यादातर बिल्‍लियां पानी से इतनी दूरी क्‍यों बनाकर रहती हैं? कई वैज्ञानिकों ने बिल्लियों के इस स्‍वभाव पर र‍िसर्च की और अपनी थ्‍योरी पेश की हैं. आइए जानते हैं बिल्लियों के पानी से डरने के बर्ताव पर वैज्ञानिकों का क्या कहना है... 

यह है वजह

इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका (Britannica) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों की एक थ्‍योरी में बताया गया है कि बिल्लियों के ऐसा करने की वजह इनकी उत्‍पत्‍त‍ि से जुड़ी है. बिल्लियों की उत्‍पत्ति ऐसी जगहों पर हुई है जहां शुष्‍क जलवायु रहती थी. वहां पर पानी आसानी से उपलब्‍ध नही हो पाता था. यानी शुरुआती दौर से ही बिल्लियों का वास्ता पानी से कम ही रहा, इनको नहाने के लिए नदी या तालाब भी कम ही उपलब्‍ध रहे. इसलिए बिल्लियां ऐसा करती हैं.

स्वभाव में रह गई ये खासियत

लम्‍बे समय तक शुष्‍क जलवायु में रहने और पानी से दूरी होने के कारण धीरे-धीरे पानी से दूर रहना इनके स्‍वभाव में शामिल हो गया. इस बिल्लियां एक लंबे अरसे तक पानी के इस्‍तेामल से वाकिफ ही नहीं रहीं. यह स्‍वभाव समय के साथ इनके जीन में विकसित होता गया और अगली पीढ़ि‍यों में पहुंचता चला गया.

सूखने में लगता है समय

इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका की रिपोर्ट के अनुसार, एक थ्‍योरी का कहना है कि बिल्लियां अपनी रोएंदार खाल के कारण भी भीगना पसंद नहीं करती हैं. बिल्लियां हमेशा अपने आप को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करती हैं, इसलिए स्किन के भीगने पर रोएं होने के कारण उसे सूखने में समय लगता है और तब तक ये असहज महसूस करती हैं.

दरअसल, ठंडे इलाकों में रहने वाली बिल्लियों की खाल पर 120000 बाल पर स्क्वायर इंच पर होते हैं. बिल्लियों की स्किन तीन अलग-अलग परतों से बनी हुई होती हैं. पहला कोट शरीर को हवा से बचाता है तथा दूसरा कोट शरीर के तापमान को बनाए रखता है और मोटे बालों से बना तीसरा कोट शरीर को धूप तथा अन्य चीजों से बचाता है.

यह भी पढ़ें - प्याज काटते समय आंखों से आंसू क्यों बहने लगते हैं...? समझिए इसके पीछे का विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget