एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया में क्यों हैं पिंक लेक, इसके पीछे क्या है कारण

दुनियाभर में प्रकृति की देन कई ऐसी विचित्र चीजें मौजूद हैं जो लोगों को आश्चर्य में डाल देती हैं. उन्हीं में से एक आज हम आपको ऑस्ट्रेलिया की पिंक लेक के बारे में बताने जा रहे हैं.

दुनिया में कई तालाब अपने अनोखेपन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप ऑस्ट्रेलिया की एक ऐसी झील के बारे में जानते हैं जिसका पानी गुलाबी रंग का है. ये झील दुनियाभर में अपने गुलाबी रंग के लिए जानी जाती है. जो देखने में तो बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन ये गुलाबी है क्यों, इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. चलिए आज हम इस झील का नाम और ये गुलाबी रंग की क्यों नजर आती है इस बारे में जानते हैं.

इस झील का पानी दिखता है गुलाबी

अमूमन आपने किसी झील का पानी देखा होगा तो उसका कोई रंग नजर नहीं आता, वैसे भी कहा जाता है पानी का अपना कोई रंग नहीं होता, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के वेस्टगेट पार्क में मौजूद हिलर लेक इन सभी बातों से इतर है. इस झील के पानी का अपना एक रंग है, जो गुलाबी नजर आता है. ये झील अपने अनोखेपन के लिये दुनियाभर में फेमस है. इस झील के पानी के रंग की वजह से इसे पिंक या सलाइन लेक के नाम से भी जाना जाता है. वहीं इस झील के चारों तरफ लगे पेपरबार्क और यूकेलिप्टस के पेड़ इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं. यही वजह है कि दुनियाभर के पर्यटक इस झील को देखने के लिए यहां आते हैं.

क्यों झील का पानी है गुलाबी?

इस लेक के गुलाबी रंग होने के पीछे एक खास वजह है. दरअसल इस झील के अंदर एल्गी और बैक्टीरिया हैं. हालांकि एल्गी और बैक्टीरिया होने के बावजूद ये इंसानों और वन्य जीवों को किसी तरह की नुकसान नहीं पहुंचाता. खास बात ये है कि इस झील में ‘डेड सी’ की ही तरह नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है जिसकी वजह से इसमें तैराकी करना भी खासा आसान हो जाता है, क्योंकि नमक की मात्रा ज्यादा होने के चलते इसमें भी आसानी से कोई डूब नहीं सकता.

किसने की थी इस झील की खोज?

इस झील की खोज के पीछे भी एक खास कहानी है. जैसे दुनिया की हर अद्भुत चीज की खोज किसी न किसी के द्वारा की गई है उसी तरह इस झील को भी एक इंसान ने ही खोजा था. इस इंसान का नाम मैथ्यू फील्डर्स था. मैथ्यू फील्डर्स पेशे से वैज्ञानिन थे और उन्होंने इस झील की खोज 15 जनवरी 1802 में की थी. इसके कुछ समय बाद ही इस झील की चएंर्चा दुनियाभर में होने लगी थीं. इसके बाद ये घुमक्कड़ स्वभाव के लोगों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बन गई.

यह भी पढ़ें: International Olympic Day 2024: क्यों मनाया जाता है ये दिन और क्या है इसका इतिहास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
जल्लाद का काम कौन करेगा और कौन नहीं, कैसे होता है तय?
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
लद्दाख के इन 28 इलाकों पर चीन की है नजर, ऐसा क्या है इनमें खास?
लद्दाख के इन 28 इलाकों पर चीन की है नजर, ऐसा क्या है इनमें खास?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget