एक्सप्लोरर

की-बोर्ड पर बने F और J लेटर पर क्यों बने होते हैं निशान? कभी सोचा है इसका जवाब

कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कीवर्ड पर F और J बटन पर छोटे-छोटे निशान क्यों बने होते हैं?

कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर जगह हो रहा है. चाहे वो पढ़ाई हो या नौकरी. ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल करते होंगे. आपने गौर भी किया होगा कि इसके कीवर्ड पर F और J लेटर पर दो छोटे-छोटे निशान बने होते हैं. ये निशान चाहे पुराना कीबोर्ड हो या फिर नया, किसी भी कीबोर्ड पर आपको आसानी से दिख जाएंगे, लेकिन क्या आपके मन में कभी खयाल आया है कि आखिर कीबोर्ड पर इन निशानों को बनाने के पीछे की क्या कहानी है या फिर ये यूं ही बेवजह होते हैं? चलिए आज जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: करवाचौथ के दिन क्यों देरी से निकलता है चांद? क्या इसके पीछे भी छुपा है कोई साइंस

क्यों होते हैं F और J बटन पर निशान?

आपको जानकर हैरानी होगी कि F और J बटन पर ये छोटे निशान ये छोटे से निशान टाइपिंग की दुनिया में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं. दरअसल इनका मुख्य उद्देश्य टाइपिंग स्पीड को बढ़ाना और टाइपर को बिना कीबोर्ड को देखे सही बटन दबाने में मदद करना होता है.

बता दें ये निशान हमें टच टाइपिंग करने में मदद करते हैं. टच टाइपिंग में हम बिना कीबोर्ड को देखे उंगलियों की स्थिति और बटन को महसूस करके टाइप करते हैं. साथ ही F बटन पर बाएं हाथ की तर्जनी और J बटन पर दाएं हाथ की तर्जनी रखने से बाकी उंगलियां अपने आप सही जगह पर चली जाती हैं. इससे टाइपिंग की स्पीड और सही तरीका बन जाता है. इसके अलावा ये निशान टाइपर को कीबोर्ड पर उंगलियों का सही स्थान बताकर टाइपिंग शुरू करने में भी मददगार होते हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाने के लिए क्या भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी लेना पड़ा वीजा? जानें क्या होते हैं नियम

क्यों चुने गए F और J बटन?

अब सवाल ये उठता है कि इस काम के लिए F और J बटन को ही क्यों चुना गया? तो बता दें कि इसका कारण इन बटनों की स्थिति है. दरअसल ये दोनों बटन कीबोर्ड के बिल्कुल बीच में होते हैं और इनके आसपास के बटन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. इसलिए इन बटनों पर निशान लगाकर टाइपर को बाकी बटनों तक पहुंचने में आसानी होती है.

इन बटनों के इतिहास पर नजर डालें तो इनका इतिहास टाइपराइटर के जमाने से है. उस समय टाइपराइटर पर टाइप करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को एक निश्चित जगह पर रखना होता था. इन निशानों से टाइपर को उंगलियों की सही जगह का पता चल जाता था. फिर जब कंप्यूटर और कीबोर्ड आए तो भी इस डिजाइन को अपना लिया गया.

यह भी पढ़ें: मानसून जाने के बाद भी बारिश से क्यों बेहाल है तमिलनाडु? जानें किस वजह से बरसता है इतना पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
Wildfires: जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget