एक्सप्लोरर

खुद को 'तुर्रम खां' समझते हो... ये लाइन बहुत बोली होगी, क्या आप जानते हैं आखिर ये तुर्रम खां कौन था?

Who Was Turram Khan: आपने कई बार किसी को ये कहते सुना होगा कि वो कौनसा तुर्रम खां है या फिर अकड़ से जुड़ी किसी बात के लिए तुर्रम खां का इस्तेमाल होता है. तो जानते हैं वो कौन था...

अपने आप को तुर्रम खां समझते हो... क्या तुर्रम खां बन रहे हो... या तुम यहां कोई तुर्रम खां नहीं हो! ये लाइनें अपने आस-पास कई बार सुनी होंगी या हो सकता है कि आपने भी किसी को ये लाइनें बोली हों. ये लाइनें भले ही बहुत कॉमन है और आप किसी अकड़ वाले इंसान को तुर्रम खां बोलते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये तुर्रम खां है कौन? इतना तो आप शायद जानते होंगे कि ये किसी वक्त में राजा रहा होगा, जिसके बहादुरी और अकड़ के कई किस्से बहुत ही फेमस होंगे. लेकिन, आज हम आपको बताएंगे कि आखिर तुर्रम खां कौन था और किस वजह से इसकी चर्चा की जाती है. साथ ही जानते हैं कि आखिर तुर्रम खां की क्या कहानी है...

कौन था तुर्रम खां?

तुर्रम खां का पूरा नाम तुर्रेबाद खान था. तुर्रम खां का कनेक्शन हैदराबाद से था और 1857 की लड़ाई में उनका अहम हिस्सा रहा है. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत शुरू की थी और हैदराबाद में अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम को तेज किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ ब्रिटिश रेजीडेंसी पर हमला करने के लिए करीब 6000 लोगों को इकट्ठा कर फौज तैयार की थी. दरअसल, अंग्रेजों ने क्रांतिकारी चीदा खान को पकड़ लिया था और उन्हें छुड़ाने के लिए तुर्रम खां ने यह सेना तैयार की थी. 

तुर्रम खां ने अंग्रेजों पर हमला बोला था, अंग्रेजों ने बड़ी सेना के साथ उनका मुकाबला किया. अंग्रेजों ने कई बार उन्हें पकड़ने की कोशिश की और उन पर इनाम भी रखा गया था. उन्हें एक बार अंग्रेजों ने गिरफ्तार करके काला-पानी की सजा दे दी थी, लेकिन फिर भी वो वहां से फरार हो गए. वो अंग्रेजों से लड़के रहे और हमेशा अंग्रेजों के लिए दिक्कत बने रहे. कहा जाता है कि जब 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत हुई थी तो उन्हें हैदराबाद से इसकी अगुवाई की थी. इसके लिए उन्होंने पहले अपनी फौज बनाई और फौज कम आदमी होने के बाद भी वो डरे नहीं और अंग्रेजों से मुकाबला करते रहे. 

संसद में है तुर्रम खां का नाम बैन

क्या आप जानते हैं संसद में तुर्रम खां का नाम लेना बैन है.दरअसल, पिछले साल लोकसभा सचिवालय ने संसद की कार्यवाही के दौरान इस्तेमाल नहीं होने वाले शब्दों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें लिस्ट में शकुनि, दलाल के साथ तुर्रम खां शब्द का नाम भी शामिल था. 

यह भी पढ़ें- इनवर्टर AC और नॉर्मल AC में क्या फर्क है? खरीदने से पहले जान लें कौनसा सौदा फायदे का है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गल्फ देशों में हो रही भारतीय लोगों की मौत, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
गल्फ देशों में हो रही भारतीय लोगों की मौत, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
पिछले साल देश भर में इतने बच्चे किए गए अडॉप्ट, जानें आंकड़े
पिछले साल देश भर में इतने बच्चे किए गए अडॉप्ट, जानें आंकड़े
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
क्या आम पेट्रोल की तरह E20 भी नहीं कर सकते स्टोर, जानें शेल्फ लाइफ?
क्या आम पेट्रोल की तरह E20 भी नहीं कर सकते स्टोर, जानें शेल्फ लाइफ?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget