एक्सप्लोरर

इनवर्टर AC और नॉर्मल AC में क्या फर्क है? खरीदने से पहले जान लें कौनसा सौदा फायदे का है?

Inverter AC And Normal AC: अब बाजार में काफी इनवर्टर एसी भी मिल रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर इनवर्टर एसी और नॉर्मल एसी में क्या फर्क है और कौनसा वाला एसी आपके लिए बेहतर हो सकता है...

गर्मी के मौसम से सबसे ज्यादा आराम देने वाली एक चीज है तो वो है एसी. जैसे ही चिलचिलाती गर्मी से आप एसी में जाते हैं तो एक सुकून सा मिलता है. अब एसी का मार्केट काफी बढ़ रहा है और इसका नतीजा ये है कि अब बाजार में कई तरह के एसी आ रहे हैं. इन दिनों बाजार में एक इनवर्टर एसी की चर्चा हो रही है, जिसके लिए कहा जाता है कि उसमें बिजली की खपत कम होती है, लेकिन उसके कई नुकसान भी है.

ऐसे में सवाल है कि आखिर इनवर्टर एसी और नॉर्मल एसी में क्या फर्क है और ये किस तरह से काम करता है. तो जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब और साथ में ये भी जानते हैं कि आपके लिए कौनसा वाला एसी अच्छा ऑप्शन रहेगा. 

आखिर कैसे काम करता है इनवर्टर एसी?

अगर इनवर्टर एसी की बात करें तो ये कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की मोटर को कंट्रोल करता है. फिर जैसे ही कमरा ठंडा हो जाता है तो ये इनवर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को कम कर देता है, जिसका नतीजा ये होता है इससे बिजली की काफी बचत होती है. इससे एनर्जी कम वेस्ट होती है और कमरा भी आपकी जरुरत के हिसाब से ठंडा रहता है. ऐसे में आजकल इनवर्टर एसी को पसंद किया जा रहा है. 

कैसे काम करता है नॉर्मल एसी?

मगर नॉर्मल एसी की कहानी कुछ और है. नॉर्मल एसी में कंप्रेसर की मोटर अलग तरह से रेग्युलेट होती है. दरअसल, नॉर्मल एसी में कंप्रेसर की मोटर उस वक्त तक फुल स्पीड में चलती रहती है और जब एसी से कमरा पूरी तरह ठंडा हो जाता है तो कंप्रेसर ठंडा हो जाता है. लेकिन, जब तापमान कम होता है तो ये मोटर फिर से चलती है और कंप्रेसर फिर से स्टार्ट होता है. ऐसे में होता क्या है कि ये प्रोसेस लगातार चलता रहता है और तापमान को बरकरार रखने के लिए यह कई बार होता है. इससे कंप्रेसर स्टार्ट होने में एनर्जी ज्यादा लगती है और बिजली का दोहन होता है और बिजली खपत बढ़ जाती है. 

कौनसा लेना होगा सही?

अगर आपको एसी लेना है और आपके एसी का इस्तेमाल ज्यादा है तो आप इनवर्टर एसी खरीद सकते हैं. लेकिन, इनवर्टर एसी नॉर्मल एसी से थोड़े महंगे होते हैं और इनका मेनटेनेंस थोड़ा ज्यादा होता है. ऐसे में एक बार खर्च के हिसाब से महंगा ऑप्शन है, लेकिन बिजली की खपत के हिसाब से यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आप एकदम कम एसी चलाते हैं तो आप नॉर्मल एसी से भी काम चला सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- अगर किसी के सिर या दिल में गोली लग जाए, तो कितनी देर में उसकी मौत हो जायेगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Embed widget