एक्सप्लोरर

ट्रेन से ये चीजें नहीं ले जा सकते आप, क्या जानते हैं ये वाला नियम?

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है, जो रोज लगभग 13,000 ट्रेनों का संचालन करता है. ट्रेन का सफर न सिर्फ कंर्फटेबल और सेफ होता है, बल्कि आम आदमी के लिए अफॉर्डेबल होता है.

भारत एक विशाल देश है और यहां रोजाना करोड़ों लोग एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए ट्रेन का सफर करते हैं. भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है, जो रोज लगभग 13,000 ट्रेनों का संचालन करता है. ट्रेन का सफर न सिर्फ कंर्फटेबल और सेफ होता है, बल्कि आम आदमी के लिए अफॉर्डेबल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितनी आजादी हमें ट्रेन में यात्रा करने की होती है, उतनी ही जरूरी कुछ नियमों का पालन करना भी होता है.

अक्सर ऐसा देखा गया है कि यात्री बिना सोचे-समझे कोई भी सामान पैक कर लेते हैं, लेकिन उन्हे इस बात का अंदाजा नहीं होता कि कुछ सामान ऐसे भी हैं, जिन्हें ट्रेन में ले जाना कानूनी रूप से मना है. ऐसे किसी प्रतिबंधित सामान को साथ ले लिया और रेलवे अधिकारियों ने आपको पकड़ लिया, तो आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है या जेल भी हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी चीजें ट्रेन में ले जाना मना है, और इसके रेलवे ने क्या नियम बनाए हैं.

क्यों जरूरी है ये नियम?
भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा है. कुछ सामान ऐसे होते हैं जिनसे ट्रेन में आग लग सकती है, दुर्घटना हो सकती है या फिर यात्रियों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में रेलवे ने कानून के तहत यह तय किया है कि कुछ चीजें ट्रेन में ले जाना सख्त मना है. कोई यात्री इन प्रतिबंधित चीजों के साथ ट्रेन में पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई हो सकती है. इसमें 1000 तक जुर्माना, 3 साल तक की जेल या दोनो सजा हो सकती है. 

कौन-सी चीजें ट्रेन में नहीं ले जा सकते आप?
1. सूखा नारियल - ट्रेन में सूखा नारियल ले जाना मना है. इसका कारण है कि इसका बाहरी खोल बेहद ज्वलनशील होता है, जिससे ट्रेन में आग लग सकती है। इसलिए वेंडर भी इसे छीलकर ही बेचते हैं

2. गैस सिलेंडर - गैस सिलेंडर में फ्लेमेबल गैस होती है जो बहुत ही खतरनाक हो सकती है. ट्रेन में हिलने-डुलने की वजह से लीकेज का खतरा रहता है, जिससे आग लग सकती है. 

3. पटाखे और बारूद - पटाखों और बारूद से आग लगने का खतरा बहुत ज्यादा होता है. इसीलिए इन्हें ले जाना पूरी तरह से मना है. 

4. तेजाब और केमिकल - हाइड्रोक्लोरिक एसिड, टॉयलेट क्लीनर, या कोई भी ऐसा केमिकल जो स्किन को जला सकता है या जिससे दम घुट सकता है, वह ट्रेन में नहीं ले जा सकते है. 

5. पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और तेल - ये सभी फ्लेमेबल चीजें हैं. इनका ट्रांसपोर्टेशन रेलवे में करना बहुत बड़ा खतरा हो सकता है. इन्हें ले जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है. 

6. माचिस और स्टोव - माचिस से आग लग सकती है और स्टोव में भी गैस या तेल होने से खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इन चीजों को भी यात्रा के दौरान ले जाना मना है. 

7. बदबूदार या सड़ने वाली चीजें - चमड़ा, सूखी घास, खराब खाना या कोई भी चीज जिससे बदबू आती हो, वह ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं. इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. 

8. इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार, 20 किलो तक घी ट्रेन में ले जा सकते हैं, लेकिन यह अच्छी तरह से टिन के डिब्बे में पैक होना चाहिए ताकि वह खुले या फैले नहीं.

यह भी पढ़े : सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक आम आदमी भरता है इतने टैक्स, गिनते-गिनते जाएंगे थक

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारसी इमारतों में क्यों छाया नीला रंग, कब और किसने शुरू की यह परंपरा?
फारसी इमारतों में क्यों छाया नीला रंग, कब और किसने शुरू की यह परंपरा?
कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Embed widget