एक्सप्लोरर

वो कौन-कौनसी रस्में हैं, जो हिंदू शादी को बनाते हैं कानूनी, इसके बिना शादी नहीं मानी जाएगी पूरी

हिंदू धर्म में शादी के दौरान कई रस्में और संस्कार होते हैं. इन संस्कारों के बिना किसी भी शादी को पूरा नहीं माना जाता है. जानिए हिंदू धर्म में किन रस्मों के बिना शादी को पूरा नहीं माना जाता है.

हिंदू रीति-रिवाज से शादी करके के लिए कई संस्कार होते हैं. भारतीय समाज में हिंदू विवाह सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत तब तक मान्यता नहीं दी जाएगी, जब तक कि इसे उचित रीति रिवाज और समारोहों के साथ नहीं किया जाएगा. 

हिंदू विवाह

आपने हिंदू शादियों में देखा होगा कि कितने संस्कार और रीति रिवाज होते हैं. हिंदू शादी के बंधन में बंधना सबसे पवित्र रिश्ता और संस्कार माना जाता है. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत वैध शादी के लिए मैरिज सर्टिफिकेट ही पर्याप्त नहीं है. ये एक संस्कार है, जिसे भारतीय समाज में प्रमुख रूप से दर्जा दिया गया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने इस संबंध में अहम आदेश सुनाया था. 

इसके अलावा शीर्ष अदालत ने याद दिलाया कि हिंदू विवाह 'नाच-गाने' और 'खाने-पीने' या दहेज और गिफ्ट मांगने जैसे अनुचित दबाव डालने का मौका नहीं होता है. ऐसा किसी भी शिकायत के बाद आपराधिक कार्यवाही शुरू होने की संभावना है. पीठ ने आगे कहा कि विवाह का मतलब कोई व्यावसायिक लेन-देन नहीं है. यह एक पवित्र समारोह है, जिसे एक पुरुष और एक महिला के बीच संबंध स्थापित करने के लिए आयोजित किया जाता है. 

सात फेरे

बता दें कि हिंदू विवाह संस्कार में सात फेरों के बिना शादी को पूरा नहीं माना जाता है. सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक भी बिना रीति-रिवाज और संस्कार के शादी को हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत शादी को मान्यता नहीं दी जाएगी. किसी भी हिंदू शादी में वर और वधू को हिंदू संस्कारों के तहत बांधा जाता है. जिसमें सात फेरे, सिंदूर दान शामिल हैं. कोर्ट ने कहा कि धारा 7 की उपधारा (2) में कहा गया है कि ऐसे संस्कारों और समारोहों में सप्तपदी शामिल है. यानी पवित्र अग्नि के समक्ष वर और वधू के संयुक्त रूप से सात फेरे लेना जरूरी होता है. इस दौरान सातवां कदम उठाए जाने के बाद विवाह पूर्ण हो जाता है.

आपने देखा होगा कि कई लोग सिर्फ सर्टिफिकेट पर शादी को घोषित करते हैं. लेकिन हिंदू धर्म में इन रस्मों और संस्कार के बिना सिर्फ सर्टिफिकेट पर शादी को मान्यता नहीं मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट का मानना भी है कि हिंदू धर्म में शादी संस्कार सबसे पवित्र संस्कार होता है, वर-वधू की जिम्मेदारी होती है कि वो इसकी पवित्रता बनाकर रखें.
 

ये भी पढ़ें: How much cash can you keep at home: घर पर कितना कैश मिलने पर हो सकता है बवाल, कार्रवाई के वक्त अगर नहीं दे पाए हिसाब तो कितनी होगी सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
First Metro in India: भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget