एक्सप्लोरर

विदेश जाने के बाद इन लोगों को मिलती है डबल सैलरी, लाखों रुपये की होती है कमाई

Which People Gets Double Salary In Abroad: लोग चाहते हैं कि वे मोटा वेतन उठाएं और अच्छी लाइफस्टाइल जीयें. इसके लिए वे विदेशों का रुख करते हैं. आइए जानें कि किन लोगों को विदेश में डबल सैलरी मिलती है.

बेहतर वेतन, इंटरनेशनल एक्सपीरियंस और लाइफस्टाइल में बदलाव की इच्छा के लिए अक्सर युवाओं को विदेश में नौकरी करने का चस्का लगता है. भारत से हर साल लाखों की संख्या में युवा विदेश में नौकरी के लिए जाते हैं. इस समय दुनियाभर में तीन करोड़ से भी ज्यादा भारतीय रह रहे हैं. ऐसे में भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जहां के लोग विदेशों में जाकर ज्यादा बसते हैं. विदेश में सबसे ज्यादा हेल्थकेयर, आईटी, कंस्ट्रक्शन, फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर और एग्रीकल्चर में लोगों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. आइए इसी क्रम में जान लेते हैं कि आखिर वो कौन से स्पेशल स्किल्स वाले लोग होते हैं, जिनको विदेश जाने के बाद डबल सैलरी मिलती है और लाखों रुपये की कमाई होती है. 

किन लोगों को मिलती है डबल सैलरी

आमतौर पर विदेश जाने वाले किन लोगों तो डबल सैलरी मिलती है, यह आमतौर पर कुछ कारकों पर निर्भर करता है. टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आईटी, डॉक्टर्स या फिर सीईओ ये वो लोग हैं, जिनको कि विदेशों में खूब सैलरी मिलती है. इसके अलावा कुछ देशों में काम करने की स्थिति और जीवनयापन में होने वाले खर्चे की वजह से भी सैलरी में अंतर देखने को मिलता है. अब तकनीकी कौशल की बात करें तो आईटी, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस आदि में कुशल लोगों की विदेशों में बहुत मांग है. इसलिए उनको वहां पर मोटी सैलरी भी मिलती है. 

खास क्षेत्र में अनुभव वाले भी उठाते हैं मोटा वेतन

इसके अलावा अगर किसी के पास किसी खास क्षेत्र में अनुभव है तो विदेश में ज्यादा आकर्षक सैलरी पैकेज मिलता है. वहीं डॉक्टर्स की बात करें तो एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन और साइकियाट्रिस्ट जैसे खास डॉक्टर्स विदेश में हाई सैलरी उठाते हैं. इसके अलावा इन्वेस्टमेंट बैंकर, सीएफओ, वित्तीय विश्लेषक, वित्त पेशेवर, कॉर्पोरेट लॉयर, मैनेजमेंट से जुड़े लोग विदेशों में हाई सैलरी पर काम करते हैं और भारत की अपेक्षा वहां पर उनकी सैलरी डबल या फिर उससे भी ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा कुछ खास तकनीकी भूमिकाओं में काम करने वाले लोग जैसे कि तेल और गैस उद्योग में काम करने वाले या फिर कुछ खास इंजीनियर्स को भी अच्छी खासी सैलरी मिलती है. 

यह भी पढ़ें: भारत के किन राज्यों में अब भी लोग निकालते हैं लॉटरी, जानें इससे कैसे होती है कमाई?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget