एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की कार ज्यादा महंगी है या प्रधानमंत्री मोदी की? हैरान कर देगा जवाब

भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की कारों की, तो लोग दंग रह जाते हैं. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारों की बात करें, तो वो भी किसी चलती-फिरती सुरक्षा किले से कम नहीं होती है.

भारत में लग्जरी कारों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. बड़ी-बड़ी हस्तियां, जैसे बिजनेस टायकून, बॉलीवुड सितारे, क्रिकेटर और राजनेता, महंगी और हाई-टेक गाड़ियों में चलना पसंद करते हैं. ये गाड़ियां सिर्फ दिखावे की चीज नहीं होतीं, बल्कि इनमें अक्सर सुरक्षा, स्टेटस और तकनीक का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. जब बात आती है भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की कारों की, तो लोग दंग रह जाते हैं. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारों की बात करें, तो वो भी किसी चलती-फिरती सुरक्षा किले से कम नहीं होती है. ऐसे में अक्सर लोग इनके चलते कई तरह के सवाल करते हैं जैसे कि मुकेश अंबानी की या प्रधानमंत्री मोदी किसकी कार ज्यादा महंगी है, तो आइए जानते हैं कि दोनों के कार कलेक्शन और उनकी कीमतें क्या हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ियां

प्रधानमंत्री की कार कोई आम गाड़ी नहीं होती. यह पूरी तरह से बुलेटप्रूफ, बम प्रूफ और हाई-टेक होती है. पीएम मोदी के पास कई ऐसी गाड़ियां हैं जो ना सिर्फ तकनीक के मामले में आगे हैं, बल्कि सुरक्षा के मामले में दुनिया की सबसे मजबूत कारों में गिनी जाती हैं.

1. Mercedes-Maybach S650 Guard – यह कार दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में गिनी जाती है.  इसमें VR 10 लेवल की बुलेटप्रूफ सुरक्षा है, जो हैंड ग्रेनेड और AK-47 की गोलियों को झेल सकती है. इस कार में इनबिल्ट ऑक्सीजन सप्लाई, ब्लास्ट-प्रूफ विंडो, और 2 मीटर दूर से हुए धमाके को झेलने की क्षमता है. 2021 में रूस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने इस कार का यूज किया था और इस कार की कीमत 12 करोड़ है. 

2. Range Rover Sentinel – यह एक लग्जरी SUV है जिसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है.इसमें Run-Flat Tyres हैं, जो टायर पंचर होने के बाद भी 50 किलोमीटर तक चल सकती है.बुलेटप्रूफ बॉडी और ब्लास्ट-रेसिस्टेंट डिजाइन इसे खास बनाता है, इसकी कीमत 10 करोड़ है. 

3. BMW 7 Series High Security – यह गाड़ी अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल से चली आ रही है.इसमें भी बुलेटप्रूफ बॉडी, ऑक्सीजन टैंक और हथियारों से सुरक्षा देने की क्षमता है. इसकी कीमत भी 10 करोड़ है. 

मुकेश अंबानी की गाड़ियां

अब बात करते हैं भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की, उनका गैराज एक कार म्यूजियम जैसा है, जिसमें 170 से ज्यादा कारें हैं और वो भी करोड़ों की कीमत वाली, अंबानी परिवार के पास सिर्फ महंगी ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव और कस्टमाइज्ड गाड़ियां हैं.

1. Rolls Royce Cullinan Bulletproof – यह अंबानी परिवार की सबसे महंगी गाड़ी है. इसे सुरक्षा के लिए कस्टम बनाया गया है और इसमें बुलेटप्रूफ बॉडी है. इसकी कीमत 17 करोड़ है. 

2. Mercedes Benz S 680 Guard – यह भी बुलेटप्रूफ सेडान है, जो सुरक्षा के साथ साथ लग्जरी का शानदार मैच है और इसकी कीमत 15 करोड़ है. 

3. Rolls Royce Phantom EWB – यह कार नीता अंबानी की पसंदीदा है, और खास रंग व डिजाइन के साथ कस्टम बनाई गई है. इसकी कीमत 14 करोड़ है. 

मुकेश अंबानी की कार ज्यादा महंगी है या प्रधानमंत्री मोदी की?

मुकेश अंबानी की कारें कीमत के मामले में पीएम मोदी की कारों से कहीं ज्यादा महंगी हैं. सिर्फ एक Rolls Royce Cullinan ही पीएम की पूरी कार रेंज पर भारी पड़ती है. हालांकि प्रधानमंत्री की कारें सुरक्षा के लिए बनाई गई हैं. ये कारें सिर्फ महंगी नहीं, बल्कि इनमें हाई-टेक गियर, ब्लास्ट-प्रूफ फीचर्स, और इमरजेंसी बचाव के सिस्टम होते हैं. वहीं, अंबानी की कारें लक्जरी और स्टाइल का प्रतीक हैं. इसलिए मुकेश अंबानी की गाड़ियां दुनिया की सबसे महंगी और कस्टमाइज्ड कारों में शामिल हैं. पीएम मोदी की गाड़ियां दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों की कैटेगरी में आती हैं. 

यह भी पढ़ें: अंबानी-अडानी या कोई और... ट्रंप के टैरिफ का सबसे ज्यादा असर भारत के किस रईस पर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget