एक्सप्लोरर

दिल्ली में कहां से आता है पीने का पानी? समझिए पूरा सिस्टम

दिल्ली की जनता इन दिनों पानी की किल्लत झेल रही है, इस बीच चलिए दिल्ली में पानी की आपूर्ति आखिर होती कहां से है इस सिस्टम को समझते हैं.

इन दिनों देश की राजधानी गंभीर जल संकट का सामना कर रही है. दिल्ली की लगभग 3 करोड़ आबादी को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. दिल्ली जल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली को हर दिन 129 करोड़ गैलन पानी की जरूरत होती है. वहीं दिल्ली में भू-जल स्तर काफी नीचे जा चुका है, वहीं दिल्ली की आसपास की नदियां या तो सूख गई हैं या फिर उनका पानी पीने योग्य नहीं रह गया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर दिल्ली को पानी की आपूर्ति होती कहां से है? चलिए जान लेते हैं.

कहां से दिल्ली को मिलता है पानी?

राजधानी दिल्ली में पानी की आपूर्ति यमुना नदी से (हरियाणा की ओर से), गंगा नदी से (उत्तर प्रदेश की ओर से) और भाखरा नांगल (पंजाब की ओर से) होती है. साल 2023 में सामने आई एक रिपोर्ट की बात करें तो दिल्ली को हर दिन यमुना से लगभग 38.9 करोड़ गैलन, गंगा नदी से लगभग 25.3 करोड़ गैलन और भाखरा नांगल से लगभग 22.1 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति होती थी.

साफतौर पर कहें तो 2023 में दिल्ली को कुल 95.3 करोड़ गैलन पानी मिलता था. जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 96.9 करोड़ गैलन पर आ गया है.  हालांकि अब भी दिल्ली को जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है, यही वजह है कि दिल्ली भयंकर जल संकट का सामना कर रहा है. 

टैंकर माफियाओं का भी असर!

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनक नहर से टैंकर माफिया अवैध रूप से पानी पंप करते हैं. ये नहर दिल्ली के लिए एकमात्र सप्लायर है. एलजी को लिखी चिट्ठी में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने राजधानी में पानी के टैंकरों की घटती संख्या का जिक्र किया. इसके अलावा दिल्ली के एलजी सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पानी की चोरी रोकने के लिए मुनक नहर पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है. यदि कोई भी पानी की चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे सीधे गिरफ्तार करने के आदेश हैं.

क्या है दिल्ली जल बोर्ड का काम?

अधिनियम, 1998 के तहत दिल्ली जलबोर्ड का गठन किया गया था. ये दिल्ली में पीने के पानी के उत्पादन और वितरण के लिए उत्तरदायी है. दिल्ली जल बोर्ड राजधानी में अपशिष्ट जल/सीवेज के संग्रहण, उपचार और निपटान के लिए भी उत्तरदायी है. देश की राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में यही जल की आपूर्ति करता है.      

यह भी पढ़ें: इतनी ही गर्मी में परेशान हो गए आप...इस ग्रह पर तापमान 575 डिग्री, होती है तेजाब की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget