एक्सप्लोरर

इतनी ही गर्मी में परेशान हो गए आप...इस ग्रह पर तापमान 575 डिग्री, होती है तेजाब की बारिश

इस ग्रह के भीतरी किनारे पर एक हैबिटेबल जोन है. यही वजह है कि वैज्ञानिकों को लगता है कि करोड़ों साल पहले इस ग्रह पर जीवन संभव था.

उत्तर भारत में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है. पारा 40 के पार है. भीषण गर्मी से लोगों की मौत भी हो रही है. लेकिन पृथ्वी के ही पड़ोस में एक ऐसा ग्रह है जहां का तापमान कई बार 575 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. इससे भी बड़ी बात कि यहां तेजाब की बारिश होती है. चलिए आपको इस ग्रह के बारे में बताते हैं. इसके साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि यहां एक समय में क्या सच में जीवन था.

कौन सा है ये ग्रह

हम जिस ग्रह की बात कर रहे हैं वो शुक्र है. इसे अंग्रेजी में आप वीनस के नाम से जानते होंगे. इस ग्रह का आकार भी कुछ-कुछ हमारी पृथ्वी जैसा है. लेकिन यहां का वायुमंडल हमारी पृथ्वी से बिल्कुल विपरीत है. मौजूदा वक्त में यहां जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि एक समय ऐसा था, जब यहां भी जीवन की संभावना थी.

वैज्ञानिकों की मानें तो सौरमंडल में दूसरे नंबर पर मौजूद ये ग्रह लगभग 70 करोड़ साल पहले रहने योग्य था. दरअसल, इस ग्रह के भीतरी किनारे पर एक हैबिटेबल जोन है. यही वजह है कि वैज्ञानिकों को लगता है कि करोड़ों साल पहले इस ग्रह पर जीवन संभव था. इस ग्रह के बारे में एक खास बात ये भी है कि यहां एक दिन पृथ्वी के 243 दिनों के बराबर होता है. इस ग्रह का वातावरण 96 फीसदी कार्बन डाइऑक्साइड से बना है.

इसरो यहां भी करेगा खोज

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि भारत अपना अगला मिशन शुक्र ग्रह के लिए भेजेगा. दरअसल, इसरो साल 2029-30 में शुक्र ग्रह के लिए एक मिशन लॉन्च करेगा. इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि शुक्रयान एक ऑर्बिटर मिशन रहेगा, जिससे इस ग्रह का चक्कर लगाकर बाहरी सतह को समझकर भविष्य में लैंडर और रोवर भेजा जा सके.

दरअसल, शुक्र का एटमॉस्फेयरिक प्रेशर पृथ्वी से 100 गुना है और यह पूरी तरह से एसिड से भरा है. यही वजह है कि आप इसकी सतह में प्रवेश नहीं कर सकते और आपको ये भी नहीं पता कि इसकी सतह क्या है? ठोस है या नहीं.

ये भी पढ़ें: क्या आम इंसान भी पहाड़ से खुरचकर ला सकता है शिलाजीत, कैसे करनी होगी इसकी पहचान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget