एक्सप्लोरर

सबसे पहले शरीर में कहां के बाल हो जाते हैं सफेद, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट

उम्र से पहले बालों के सफेद होने का कारण कई बार कुछ बीमारियां होती हैं. जैसे- ऑटोइम्यून डिजीज और एलोपेसिया एरीटा. इन दो मेडिकल कंडीशन में इंसानों के बाल किसी भी उम्र में सफेद हो सकते हैं.

इंसान की शारीरिक सुंदरता में बालों का योगदान अहम होता है. अगर आपके बाल घने और काले हैं तो आपको समाज में शारीरिक रूप से ज्यादा सुंदर और आकर्षक माना जाता है. हालांकि, बाल जीवन भर काले नहीं रहते. एक उम्र के बाद वो सफेद हो जाते हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर शरीर का वो कौन सा हिस्सा होता है, जहां के बाल सबसे पहले सफेद होते हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि जन्म से काले रहे बाल अचानक से सफेद कैसे होने लगते हैं.

सबसे पहले कहां के बाल सफेद होते हैं?

शरीर में ज्यादातर समय सबसे पहले सिर के बाल सफेद होते हैं. हालांकि, सिर में भी एक खास जगह होती है जहां के बाल सिर के बाकी के हिस्सों के मुकाबले पहले सफेद होते हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कानों के ऊपरी हिस्से की. सिर के इस हिस्से में मौजूद बाल सिर के अन्य हिस्सों में मौजूद बालों के मुकाबले जल्दी सफेद होते हैं. इसके पीछे जो कारण बताया जाता है, वो है यहां के बालों की उम्र बढ़ने की संभावना में तेजी. इसके अलावा हेयरलाइन पर मौजूद बाल भी अन्य बालों के मुकाबले ज्यादा तेजी से सफेद होते हैं.

बाल अचानक से सफेद कैसे होते हैं?

जिस तरह से हर चीज धीरे-धीरे समाप्ति की ओर जाती है, बालों के साथ भी ऐसा ही है. एक उम्र के बाद बाल झड़ने भी लगते हैं और सफेद भी होने लगते हैं. दरअसल, बाल जिन रोम छिद्रों से बाहर निकलते हैं वहां एक रंगद्रव्य कोशिका होती है, जो बालों को रंग देती है. विज्ञान की भाषा में इसे मेलानोसाइट्स कहा जाता है. यही मेलेनिन का उत्पादन होता है, जो बालों के काले, भूरे या सुनहरे रंग के लिए जिम्मेदार होता है. इंसानों में 30 साल की उम्र पार करने के बाद मेलेनिन बनना धीरे-धीरे कम होने लगता है और 40 पार करते-करते इसका उत्पादन बेहद कम हो जाता है. इस वजह से 30 से 40 के बीच हमारे बाल तेजी से सफेद होते हैं और 40 के बाद एक समय ऐसा आता है जब हमारे सिर के ज्यादातर बाल सफेद हो जाते हैं.

बालों के सफेद होने के अन्य कारण

हालांकि, कई बार उम्र से पहले भी इंसानों के बाल सफेद हो जाते हैं. इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं. जैसे- ऑटोइम्यून डिजीज और एलोपेसिया एरीटा. इन दो मेडिकल कंडीशन में इंसानों के बाल किसी भी उम्र में सफेद हो सकते हैं. आपने अक्सर कुछ बच्चों के भी बाल सफेद देखे होंगे, इसके पीछे ये दो मेडिकल कंडीशन कई बार कारण होते हैं. इसके अलावा स्ट्रेस, गलत खानपान और सही लाइफस्टाइल का ना होना भी उम्र से पहले बालों के सफेद होने का कारण बन जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या थी अंगिया और नथ उतराई? जिसके जरिए एक लड़की बन जाती थी तवायफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget