एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे बड़े सर्वर डाउन कब हुए, देखिए कैसे रुक गई थी दुनिया

माइक्रोसॉफ़्ट का सर्वर डाउन होने से वैश्विक स्तर पर बहुत सारे काम रूक गए हैं. इसका असर एयरलाइंस, बैंकों समेत आईटी कंपनियों पर सबसे अधिक पड़ा है. जानिए दुनिया में सबसे बड़े सर्वर डाउन कब-कब हुए हैं.

माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर में शुक्रवार को गड़बड़ी आने से दुनियाभर में कई बैंक, मीडिया संस्थान, एयरलाइंस और संचार के कामकाज पर वैश्विक असर पड़ा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले कब दुनिया के बड़े सर्वर डाउन हुए हैं, जिससे पूरी दुनिया में काम ठप पड़ गया था. आज हम आपको दुनिया के बड़े सर्वर डाउन के बारे में बताएंगे. 

सर्वर डाउन

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से दुनियाभर के कई क्षेत्रों में काम रूक गया है. ब्रिटिश ब्रॉडकॉस्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने के कारण टीवी और ब्रॉडकास्ट कंपनियों का प्रसारण बाधित हो गया है. वहीं कई देशों के एयरपोर्ट पर उड़ानें रूक गई हैं. इस बीच माइक्रोसॉफ़्ट ने कहा है कि सर्वर में आयी गड़बडिय़ों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. 

क्या आप जानते हैं कि इससे पहले कब-कब दुनिया में हुआ था सर्वर डाउन ? 

  • अमेजन वेब सर्विस का दिसंबर 2021 में सर्वर डाउन हुआ था. इस सर्वर डाउन ने नेटफ्लिक्स, डिजनी, स्पॉटिफाई और दूरदर्शन समेत कई प्रमुख व्यवसायों के संचालन को प्रभावित किया था. हालांकि अमेजन ने इसके लिए ऑटोमेशन को जिम्मेदार ठहराया था. जिस कारण कई घंटों तक यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा था. 
  • इसके अलावा फेसबुक को भी 2021 में एक बड़ा सर्वर डाउन झेलना पड़ा था. इससे दुनियाभर के अरबों यूजर्स फेसबुक की सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे. इस दौरान इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप भी डाउन था. ये आउटेज लगभग छह घंटे तक चला था. 
  • इसके अलावा क्लाउड सेवा प्रदाता फास्टली का नेटवर्क जून 2021 में ठप हो गया था, जिससे न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन समेत कई बड़ी वैश्विक समाचार वेबसाइटें ठप हो गई थी.
  • 2017 में ब्रिटिश एयरवेज ने भी यूनाइटेड किंगडम में सबसे एक बड़ा सर्वर डाउन पाया था. इस सर्वर डाउन के कारण 672 विमानों की उड़ान कैंसिल हुई थी और हजारों ग्राहकों का पेमेंट फंसा था. 
    गूगल का भी 2020 में सर्वर डाउन हुआ था. ये सर्वर डाउन सिर्फ पैंतालीस मिनट के लिए था, लेकिन इस दौरान इसने दुनियाभर के यूजर्स को प्रभावित किया था. इस दौरान जीमेल, यूट्यूब, गूगल कैलेंडर समेत सभी सेवाएं बाधित हुई थी. इतना ही नहीं गूगल होम ऐप भी क्रैश हुआ था. 
  • जनवरी 2021 में वेरिजोन में एक बड़ा सर्वर डाउन हुआ था. हालांकि ये इंटरनेट आउटेज सिर्फ़ एक घंटे तक चला था, लेकिन इससे कई ग्राहकों को भारी नुकसान हुआ था. 
  • माइक्रोसाफ्ट में इससे पहले एक और बड़ा इंटरनेट आउटेज दिसंबर 2021 में हुआ था. इस दौरान इसकी Azure सेवा 90 मिनट के लिए बंद हो गई थी. हालांकि ये छोटा आउटेज था, लेकिन इसने उपयोगकर्ताओं को Office 365 जैसी Microsoft सेवाओं में साइन इन करने से रोक दिया था. हालाँकि एप्लिकेशन ऑनलाइन दिख रहे थे. लेकिन यूजर्स ने उन्हें एक्सेस नहीं कर पा रहे थे. 

क्यों ठप हुआ माइक्रोसॉफ्ट 

दुनिया भर में लाखों माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एरर का अनुभव कर रहे हैं. सर्वर डाउन के कारण लोगों का सिस्टम अचानक बंद हो जा रहा है या फिर अपने आप चालू हो जा रहा है. हालांकि कंपनी इस समस्या को दूर कर रही है.वहीं इसके खराबी के पीछे का कारण कंपनी ने क्राउडस्ट्राइक अपडेट को बताया है.

ये भी पढ़ें: 2014 से 2024 के बीच हुए 641 ट्रेन दुर्घटनाएं, जानिए यूपीए सरकार में क्या थे आंकड़े? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम
क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget