एक्सप्लोरर

Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय

Wheat Infestation: गेहूं को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जाता है, तो नमी और सही तरीके से स्टोरेज न होने के कारण इसमें छोटे कीड़े पड़ सकते हैं. चलिए आपको इसको सुरक्षित रखने का तरीका बताते हैं.

How To Protect Stored Wheat From Insects: गेहूं में कीड़े लगना घर में रखे अनाज को लेकर सबसे आम परेशानियों में से एक है. खासकर जब गेहूं को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जाता है, तो नमी और सही तरीके से स्टोरेज न होने के कारण इसमें छोटे कीड़े पड़ सकते हैं. कई बार शुरुआत में इनका पता भी नहीं चलता और जब तक नजर जाती है, तब तक काफी गेहूं खराब हो चुका होता है. हालांकि, गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं. इन तरीकों में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों की मदद ली जाती है, जिससे अनाज को नमी और कीड़ों से बचाने में मदद मिल सकती है.

गेहूं में कीड़े लग गए हैं? ऐसे रखें सुरक्षित

गेहूं को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले उसे नमी से बचाना जरूरी है. बारिश या उमस वाले मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिसका असर घर में रखे अनाज पर भी पड़ सकता है. अगर गेहूं को ऐसे कंटेनर में रखा गया है जिसमें थोड़ी भी नमी मौजूद है, तो कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए गेहूं रखने से पहले कंटेनर को अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखा लेना चाहिए.


Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय

नीम की सूखी पत्तियां करें इस्तेमाल

गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए नीम की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. नीम की तेज गंध कई तरह के कीड़ों को अनाज से दूर रखने में मदद करती है. इसके लिए गेहूं के कंटेनर में कुछ सूखी नीम की पत्तियां रख दें. पत्तियां पूरी तरह सूखी होनी चाहिए, क्योंकि गीली पत्तियां अनाज में नमी बढ़ा सकती हैं. कुछ समय बाद पुरानी पत्तियों को निकालकर नई सूखी पत्तियां रखी जा सकती हैं.

सूखी लाल मिर्च भी आएगी काम

रसोई में मौजूद सूखी लाल मिर्च भी अनाज को कीड़ों से बचाने में मदद कर सकती है. इसकी तेज गंध छोटे कीड़ों को दूर रखने में उपयोगी मानी जाती है. गेहूं के कंटेनर में कुछ साबुत सूखी लाल मिर्च रख सकते हैं. ध्यान रखें कि मिर्च पूरी तरह सूखी हो और टूटी हुई न हो. इससे गेहूं के साथ मिर्च के टुकड़े मिलने का खतरा भी कम रहेगा.

नमी से बचाने के लिए नमक का तरीका

गेहूं में कीड़े लगने की एक बड़ी वजह नमी भी हो सकती है. ऐसे में नमक का इस्तेमाल नमी को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. कुछ चम्मच नमक को एक साफ और सूखे मलमल के कपड़े में बांधकर गेहूं के कंटेनर में रखा जा सकता है. नमक अनाज के आसपास मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करने में मदद करता है. हालांकि, नमक को सीधे गेहूं में मिलाने के बजाय कपड़े की पोटली में रखना बेहतर है, ताकि वह अनाज के संपर्क में न आए.

कंटेनर को हमेशा सूखा रखें

गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए कंटेनर का सही होना भी जरूरी है. जिस डिब्बे में गेहूं रखा जा रहा है, उसमें पहले से नमी या पुराने अनाज के अवशेष नहीं होने चाहिए. कंटेनर को धोने के बाद पूरी तरह सुखाएं और उसके बाद ही गेहूं भरें. गेहूं को बार-बार ऐसे डिब्बे में रखने से बचें जिसमें नमी जमा होती हो. साथ ही कंटेनर को बंद करके ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप और ज्यादा गर्मी न हो.


Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय

गेहूं को समय-समय पर करते रहें चेक

गेहूं को लंबे समय तक एक जगह रखकर भूल जाना भी सही नहीं है. कुछ समय के अंतराल पर अनाज को चेक करते रहें. अगर गेहूं में छोटे कीड़े, जाले, असामान्य गंध या नमी दिखाई दे रही है, तो उसे अलग करके जांचना चाहिए. शुरुआत में समस्या का पता चल जाए तो बाकी अनाज को प्रभावित होने से बचाने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें : Cucumber Storage Tips: फ्रिज में नरम पड़ जाता है खीरा? 1 आसान ट्रिक से 20 दिन रखें फ्रेश

स्टोरेज में सफाई का रखें ध्यान

जिस जगह पर गेहूं और दूसरे अनाज रखे जाते हैं, वहां भी सफाई जरूरी है. नमी, गंदगी और पुराने अनाज के दाने कीड़ों को आकर्षित कर सकते हैं. इसलिए स्टोरेज वाली जगह को समय-समय पर साफ करते रहें. गेहूं के साथ दूसरे अनाज या आटे को भी बिना जांचे एक ही जगह रखने से बचें.

इसे भी पढ़ें :  क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही?

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दूध में आएगी भर-भरकर मलाई, बस अपना लें उबालने का यह तरीका
दूध में आएगी भर-भरकर मलाई, बस अपना लें उबालने का यह तरीका
Winter Bedroom Tips: सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी
सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी
How To Store Vinegar: सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल
सिरका जल्दी क्यों हो जाता है बेस्वाद? 1 चूक से खराब होगी बोतल
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Advertisement

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget