एक्सप्लोरर

2014 से 2024 के बीच हुए 641 ट्रेन हादसे, जानिए UPA सरकार में क्या थे आंकड़े?

देश में एक बार फिर से हुए ट्रेन हादसे ने रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2014 से 2024 के बीच अभी तक कितने ट्रेन हादसे हुए हैं और यूपीए सरकार में कितने हुए थे.

देश में एक बार फिर से हुए ट्रेन दुर्घटना ने रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. 18 जुलाई के दिन  उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसा हो गया है. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए थे. क्या आप जानते हैं कि 2014 से 2024 में अभी तक एनडीए सरकार में कितने रेल दुर्घटनाएं हुई हैं. आज हम आपको बताएंगे कि किस सरकार में कितनी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं. 

रेल हादसा

देश में बीते कुछ महीनों में रेल हादसों की संख्या बढ़ी है. गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसा के अलावा एक महीना पहले 17 जून की सुबह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक ट्रेन हादसा हुआ था. सरकार का दावा है कि 2004 से 2014 के बीच हर साल औसतन 171 रेल हादसे होते थे. जबकि 2014 से 2023 के बीच सालानाऔसतन 71 रेल हादसे हुए है. इसी तरह 2004 से 2014 के बीच सालाना औसतन 86.7 घटनाएं ट्रेन के बेपटरी होने की सामने आई थी, जो 2014 से 2023 के बीच घटकर 47.3 हो गई है. 

यूपीए सरकार में कितने रेल हादसा

जानकारी के मुताबिक यूपीए सरकार के 10 साल में 1,711 रेल हादसे हुए थे. जबकि एनडीए के मोदी सरकार में 2014 से मार्च 2023 के बीच 638 हादसे हुए हैं, वहीं 2024 में तीन बड़े रेल हादसे हुए हैं. यूपीए सरकार में 867 मामले ट्रेन से पटरी के उतरने के सामने आए थे. जबकि एनडीए सरकार में 426 मामले सामने आए हैं. आंकड़ों के मुताबिक यूपीए सरकार में रेल हादसों में 2,453 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 4,486 लोग घायल हुए थे. वहीं, एनडीए सरकार में 781 मौतें और 1,543 लोग घायल हुए हैं.

रेलवे की सुरक्षा

अब सवाल ये है कि रेलवे की सुरक्षा पर सरकार कितना खर्च कर रही है. बता दें कि मोदी सरकार में रेलवे के लिए 1,78,012 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. इसका मतलब हर साल औसतन 17,801 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. जो 2014 से पहले की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है. 2004 से 2014 के बीच रेलवे के लिए 70,273 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था. वहीं पटरियों के सुधार और मरम्मत पर वित्त वर्ष 2015 से वित्त वर्ष 2023 के बीच हर साल औसतन 10,201 करोड़ रुपये का खर्चा किया गया है. जबकि वित्त वर्ष 2005 से वित्त वर्ष 2014 के बीच हर साल औसतन 4,702 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

भारतीय रेलवे 

बता दें कि भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. भारत में रेलवे को लाइफलाइन कहा जाता है. यहां हर दिन ढाई करोड़ से ज्यादा यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. इतना ही नहीं 28 लाख टन से ज्यादा की माल ढुलाई भी होती है. अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा सबसे लंबा रेल नेटवर्क भारत का ही है.

ये भी पढ़ें: Dibrugarh Express Train Accident: ट्रेन हादसे के बाद किन्हें मिलता है 10 लाख रुपये का मुआवजा, करना होता है बस ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान

Embed widget