एक्सप्लोरर

बैलेट पेपर से जब चुनाव होते थे तो कितने दिन में आते थे नतीजे? जानें कैसे होती थी वोटों की गिनती

चुनावों के दौरान ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि जब बैलेट पेपर से चुनाव होते थे तो नतीजे कितने दिनों में आते थे.

सुप्रीम कोर्ट ने भारत में चुनावों के दौरान ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की याचिका को खारिज कर दिया हैसुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, जब चंद्रबाबू नायडू या रेड्डी हारते हैं तो वो कहते हैं कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है लेकिन जब वो जीतते हैं तो वो कुछ नहीं कहते हैं. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो याचिका को खारिज कर रहा हैइस बीच चलिए जानते हैं कि जब बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाते थे उसके नतीजे कितने दिनों में आते थे और वोटों की गिनती कैसे की जाती थी.

यह भी पढ़ें: Constitution Day: बाबा साहब ने इस चीज को बताया था शेरनी का दूध, कहा- 'जो पियेगा वो दहाड़ेगा'

कैसे होती थी बैलेट पेपर से वोटों की गिनती?

जब बैलेट पेपर से चुनाव होते थे, तो हर वोटर को एक काग़ज़ पर चुनाव चिह्न के पास एक निशान लगाना होता था. ये बैलेट पेपर फिर एक बैलेट बॉक्स में डाले जाते थे, जिन्हें गिनने के लिए बाद में एक जगह लाया जाता था. वोटों की गिनती का काम काफी समय लेता था और इसमें कई चरण होते थे जैसे वोटों का इकट्ठा करना, इसमें सभी बैलेट बॉक्स को एक जगह पर लाया जाता था, जहां गिनती की प्रक्रिया शुरू होती थी. इसके बाद गिनती की शुरुआत होती थी. इस दौरान पहले बैलेट पेपर को खोला जाता था और यह देखा जाता था कि वोट वैध है या नहीं. अगर कोई गलती हो, जैसे क्रॉस निशान सही जगह पर न होना, तो वह वोट अमान्य माना जाता था. इसके बाद वोटों को सही तरीके से गिना जाता था. इस दौरान फिर सभी बैलेट पेपरों को अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए गिनते थे. यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होती थी ताकि किसी भी वोट की गिनती में गलती न हो. वोटों की गिनती के दौरान सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती थी. हर पार्टी के एजेंट मौजूद रहते थे ताकि गिनती सही तरीके से हो.

यह भी पढ़ें: 315 बोर की राइफल यूपी सरकार में कौन-कौन करता है इस्तेमाल, जानें इसके लिए क्या हैं नियम?

नतीजे आने में लग जाते थे इतने दिन

जब बैलेट पेपर से चुनाव होते थे तो वोटों की गिनती में समय लगता था. इसके पीछे कई कारण थे. पहला लंबी गिनती, इसमें कई बार लाखों वोटों को गिनने में काफी समय लगता था. वहीं हर चुनाव क्षेत्र में अलग-अलग बैलेट पेपर होते थे और सभी की गिनती करनी पड़ती थी. इसलिए नतीजे आने में वक्त लगता था. इसके अलावा बैलेट पेपर की गिनती मैन्युअल होती थी, यानी इंसानों द्वारा. ऐसे में गलती होने का डर भी रहता था और समय भी ज्यादा लगता था. ऐसे में बैलेट पेपर से चुनाव के नतीजे आने में आमतौर पर 2-3 दिन लग जाते थे. हालांकि अगर कोई तकनीकी समस्या या विवाद होता, तो नतीजों में और समय भी लग सकता था.

यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने अमेरिकी चुनाव पर ली चुटकी, जानें US में वोटों की गिनती में क्यों लग जाते हैं कई दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
Aurangzeb: औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
Petrol Diesel Rates: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget