एक्सप्लोरर

रेलवे कब बदलता है ट्रेन का प्लेटफॉर्म, क्या अचानक किया जा सकता है चेंज? जान लें नियम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने के कारण 15 यात्रियों की मौत हुई है. क्या आप ये जानते हैं कि रेलवे कब और किन परिस्थितियों में प्लेटफॉर्म में बदलाव करता है? जानिए इसको लेकर क्या हैं नियम.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार देर रात भगदड़ मचने के कारण 15 यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं करीब 10 यात्रियों का इलाज जारी है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14,15 पर प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ गई थी. जानकारी के मुताबिक दो ट्रेनों के लेट होने के कारण सभी यात्री प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य ट्रेनों की तरफ बढ़े थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है. जानिए आखिर रेलवे कब और क्यों प्लेटफॉर्म बदलता है. 

क्या है मामला?

बता दें कि बीते शनिवार देर रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 9.45 बजे के आस-पास महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले यात्री बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे. सूत्रों से अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने प्रयागराज जाने वाले ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया था. ये सूचना मिलने के बाद सभी यात्री प्लेटफॉर्म 14 और 15 की तरफ तेजी से जाने लगे थे, तभी अचानक सीढ़ियों पर भी ही भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी. इस घटना में कई यात्री जमीन पर ही गिर गए थे, वहीं कुछ लोग अपनी जान बचाकर वहां से भागे थे. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षाबल के जवानों ने घायलों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों समेत 15 लोगों को मृत घोषित किया है, वहीं 10 अन्य गंभीर घायल हैं. जिनका इलाज जारी है.

रेलवे ने दिए जांच के आदेश

इस घटना को लेकर डीसीपी मल्होत्रा ने भी जानकारी दी है. उनके मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस के आने के कारण भारी संख्या में भीड़ जमा हुई थी. वहीं उसी समय स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी ट्रेनों के आने में देरी हो रही थी. जिसके बाद इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म 12, 13 और 14 पर मौजूद थे. रेलवे ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. 

रेलवे कब बदल सकता है प्लेटफॉर्म?

अब सवाल ये है कि रेलवे आखिर प्लेटफॉर्म में बदलाव कब कर सकता है. बता दें कि रेलवे प्लेटफॉर्म बदलने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र है. दरअसल नियमों के मुताबिक किसी तकनीकी गड़बड़ी, गाड़ियों के आवागमन में देरी, रेल पटरियों पर समस्या समेत अन्य किसी भी तरह की दिक्कत होने पर रेलवे प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा कर सकता है. इतना ही नहीं रेलवे ट्रेनों को कैंसिल करने के लिए भी स्वतंत्र है. 

ये भी पढ़ें:भगदड़ जैसी घटना में भी सबसे पहले क्यों भेजी जाती हैं दमकल की गाड़ियां, क्या करते हैं आग बुझाने में एक्सपर्ट अधिकारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget