एक्सप्लोरर

भगदड़ जैसी घटना में भी सबसे पहले क्यों भेजी जाती हैं दमकल की गाड़ियां, क्या करते हैं आग बुझाने में एक्सपर्ट अधिकारी?

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़. जामें ऐसी घटनाओं में सबसे पहले क्यों भेजी जाती दमकल की गाड़ियां. आग बुझाने वाले  एक्सपर्ट्स क्या करते हैं ऐसी स्थिति में.

New Delhi Railway Station Stampede: कल यानी शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. रेलवे स्टेशन पर अचानक से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. चारों ओर तरफ अफरा तफरी मच गई. प्लेटफार्म नंबर 14 और 16 पर हुए से हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. शनिवार रात 9:30 बजे महाकुंभ जाने के लिए प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए बहुत ज्यादा यात्री इन प्लेटफार्म पर जमा हो गए थे.

और इसी वजह से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी. प्लेटफार्म की सीढ़िया से भी लोग फिसल गए थे. रेल मंत्री ने इस हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं. दमकल की गाड़ियां भेज कर लोगों को प्लेटफार्म से निकाला गया और घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया. भगदड़ जैसी घटनाओं में सबसे पहले क्यों भेजी जाती दमकल की गाड़ियां. आग बुझाने वाले एक्सपर्ट्स क्या करते हैं ऐसी स्थिति में. चलिए बताते हैं.

इसलिए भेजी जाती है दमकल की गाड़ियां

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में अचानक से भगदड़ के चलते हुए हादसे की वजह से का कई यात्रियों की मौत हो गई. तो कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें बचाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तुरंत दमकल की गाड़ियां भेज कर घायलों को सुरक्षित निकालने का काम किया गया. अब ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि भगदड़ जैसी स्थिति में दमकल की गाड़ियां क्यों भेजी जाती है. जबकि इनका प्रमुख काम तो आग बुझाने का होता है. अगर आपका भी यही मानना है. तो आप गलत है. 

 

दरअसल दमकल गाड़ियों का काम आपात स्थिति में बचाव कार्य भी होता है. इसमें मौजूद दमकल कर्मी इस तरह की स्थिति में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशिक्षित होते हैं. तो इसके साथ ही दमकल गाड़ियों में प्राथमिक चिकित्सा उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर और बहुत से जरूरी उपकरण भी होते हैं.

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशनों पर कब-कब मची भगदड़, कितने लोगों की हुई मौत... सन्न कर देगा आंकड़ा

इसलिए जाते हैं आग बुझाने वाले अफसर

दमकल गाड़ियों में जो आग बुझाने वाले अफसर होते हैं. उन्हें प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग मिली होती है. वह भगदड़ जैसी स्थिति में घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देकर अस्पताल पहुंचने में मदद करते हैं. भगदड़ के दौरान अगर कहीं आग लगने की या धुंआ फैलने की स्थिति बन जाती है. तो दमकल के अफसर उस पर तुरंत काबू पा सकते हैं. उनके पास विशेष मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर होता है .जिससे वह दम घुटने वाली समस्या को रोक सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे पेड़ों पर क्यों किया जाता है व्हाइट पेंट, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

कई बार देखा गया है कि भगदड़ बहुत छोटे स्थान पर होती है और बंद जगह पर होती है. जहां लोगों के फंसने की संभावना ज्यादा हो जाती है. दमकल के अफसर के पास इस तरह के उपकरण होते हैं. जो इस तरह की छोटी जगह पर लोगों को बचा सकते हैं. यानी दमकल विभाग सिर्फ आग बुझाने का ही काम नहीं करता. बल्कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को बचाता भी है. इसीलिए इस तरह की घटनाओं में सबसे पहले दमकल की गाड़ियों को भेजा जाता है. 

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे ने चलाई 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें इसको लेकर क्या है नियम

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget