एक्सप्लोरर

स्पेस में एस्ट्रानॉट स्पेस सूट पहन कर जाते हैं, अगर न पहने तो जानिए उनके साथ क्या होगा

स्पेस सूट वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में सुरक्षा प्रदान करता है. यह सूट वायुमंडल, तापमान और अन्य कठिनाईयों से सुरक्षा सुनिश्चित करता है. आइए समझते हैं बिना स्पेस सूट पहने अंतरिक्ष में जाने पर क्या होगा.

आपने फिल्मों में या टीवी में देखा होगा कि स्पेस में जाते समय या  स्पेस में पहुंच कर एस्‍ट्रोनॉट एक खास सूट पहने रहते हैं. इसे स्पेस सूट कहते हैं. आमतौर पर यह सूट सफेद रंग का होता है. इसे स्पेस में जाने वाले लोगों को को कम दबाव, ठंड और विकिरण से बचाने के लिए दिया जाता है. यह सूट अंतरिक्ष में यात्रियों को जिंदा रहने के लिए ऑक्‍सीजन भी उपलब्ध करता है. कुल मिलाकर स्पेस में जीवित रहने के लिए एक यही सहारा होता है. सोचिए अगर कोई इंसान बिना इस सूट के ही स्पेस में निकल जाए तो क्या होगा...? आइए इसका जवाब एक्सपर्ट से समझते हैं.

पृथ्वी पर होता है वायुमंडलीय दाब 

ट्रांसलेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस हेल्थ के स्‍पेस साइंटिस्‍ट इमैनुएल उरक्विएटा का कहना है कि पृथ्वी पर मौजूद वायुमंडल के कारण हमारी बॉडी पर वायुमंडलीय दबाव पैदा होता है. इससे हमारे शरीर का प्रेशर नियंत्रित रहता है, लेकिन अंतर‍िक्ष में वायुमंडल नहीं होता है, वहां निर्वात होता है. इसलिए वहां किसी भी प्रकार का वायुमंडलीय दबाव नहीं लगता है. ऐसे में इंसान का वहां एक पल भी टिक पाना मुश्किल है.

बिना स्पेस सूट के स्पेस के जाने पर होगा ये

अगर कोई इंसान बिना स्पेससूट के अंतरिक्ष में जायेगा तो तुरंत ही उसकी मौत हो जायेगी. बिना हवा के दबाव और निर्वात में सांस लेना असंभव हो जाएगा. बॉडी का खून और पानी उबलने लगेगा. सबसे पहले नाक से खून आएगा, क्योंकि यहां की रक्त वाहिनियां कमजोर होती हैं. इसी तरह से पूरी बॉडी में इंटरनल ब्लीडिंग होने लगेगी और अंततः मौत हो जाएगी. इस पूरे दृश्य में सिर्फ कुछ ही पलों का वक्त लगेगा.

बाकी के ग्रहों पर क्या होगा?

इसी प्रकार अगर कोई यात्री चंद्रमा या मंगल पर बिना स्पेस सूट के बाहर निकलेगा तो वहां भी उसके साथ यही होगा, क्योंकि इन जगहों पर भी ऑक्सीजन न के बराबर है. ऐसे में उसका दाह संस्कार भी नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि इसके लिए काफी एनर्जी की जरूरत पड़ेगी और एस्ट्रोनॉट एनर्जी का दुरुपयोग नहीं कर सकते. इसीलिए पृथ्वी तक लौटने तक शव को किसी बैग आदि में सुरक्षित रखना पड़ेगा.

कितने का होता है एक स्पेस सूट

एक स्‍पेस सूट बनाने में काफी मोटी लागत आती है. नासा ने एक बार 1974 में बताया था कि एक स्पेससूट को बनाने की लागत उस दौरान 15 से 22 मिलियन डॉलर के बीच आती थी. वहीं अगर आज के समय में इस लागत की बात करें तो वो करीब 83-122 मिलियन डॉलर होगी.

यह भी पढ़ें - इस बंदूक के दम पर होती है मुकेश अंबानी की सुरक्षा, ट्रिगर दबाते ही होती है गोलियों की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak Protest: दुनिया के किस देश में पेपर लीक पर सबसे सख्त है कानून, जानें वहां कितनी मिलती है सजा?
दुनिया के किस देश में पेपर लीक पर सबसे सख्त है कानून, जानें वहां कितनी मिलती है सजा?
Jantar Mantar Protest: कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget