एक्सप्लोरर

स्टेशन पर रेल की पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच लकड़ी का एक बड़ा सा गुटका क्यों फंसा होता है?

स्टेशन पर पटरियों को पार करते समय प्लेटफॉर्म पर चढ़ने के लिए लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा लगा होता है. ज्यादातर लोग इसी टुकड़े पर पैर रखकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ते हैं. कभी सोचा है ये वहां क्यों लगा होता है?

Wooden Block On Platform: देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल से शायद आपने भी कभी न कभी सफर किया होगा. यह तो सभी जानते हैं कि ट्रेन पकड़ने के लिए हमे स्टेशन जाना होता है. स्टेशन जाकर टिकट खरीदना होता है और फिर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते हैं. स्टेशन पर अक्सर आपने देखा होगा कि जब प्लेटफॉर्म के दूसरी ओर जाना होता है तो बहुत से लोग प्लेटफॉर्म से नीचे उतरकर ही पटरियों पार करते हैं. 

शायद आपने भी कभी ऐसा किया होगा, आपने गौर किया होगा कि जब स्टेशन पर इस तरह पटरियों को पार करते हैं तो प्लेटफॉर्म के ऊपर चढ़ने के लिए पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच एक बड़ा-सा लकड़ी का टुकड़ा लगा होता है. ज्यादातर लोग इसी टुकड़े पर पैर रखकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ते हैं. कभी सोचा है ये टुकड़ा वहां क्यों लगा होता है?

प्लेटफॉर्म पर चढ़ते के लिए नहीं होता ये टुकड़ा

जब भी लोग इस तरह से पटरियों को पार करते हैं तो इसी टुकड़े के सहारे आनी से नीचे उतरते और ऊपर चढ़ते हैं. बहुत से लोगों को यही लगता है कि ये टुकड़ा इसीलिए यहां लगाया जाता है, ताकि लोग आसानी से उतर और चढ़ सकें, जबकि ऐसा नहीं है. पटरियों को पार करने के लिए स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बने होते हैं. हमेशा उन्ही से प्लेटफॉर्म को पार करना चाहिए. 

तो किसलिए होता है ये टुकड़ा?

आपको मालूम होगा कि जब ट्रेन स्टेशन पर आती है तो प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ज्यादा अंतर नहीं होता है. लेकिन, जब ट्रेन पटरी से गुजरती है तो पटरी में कंपन होती है, जिस वजह से पटरी हल्की सी दाएं-बाएं हो जाती है. ऐसे में ये लकड़ी का टुकड़ा इसीलिए लगाया जाता है, ताकि पटरी अगर दाएं बाएं हो भी तो प्लेटफॉर्म की ओर न खिसके. क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ट्रेन प्लेटफॉर्म से लड़ सकती है. 

ये टुकड़ा आपको स्टेशन पर ही देखने को मिलेगा, क्योंकि वहां प्लेटफॉर्म बनें होते हैं. ऐसे में पटरी के दाएं बाएं होने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म को नुकसान हो सकता है. ये टुकड़ा आपको सिर्फ प्लेटफॉर्म की ओर ही देखने को मिलेंगे. रेलवे के कर्मचारी इसे आम भाषा में गुटका बोलते हैं. 

यह भी पढ़ें - 2300 मीटर लंबा वो बांध, जिसने धरती के घूमने की स्पीड को कर दिया कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Airplane Lights are Dimmed: टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?
टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में बेरोजगारी कितनी? भारत किस नंबर पर
दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में बेरोजगारी कितनी? भारत किस नंबर पर
Bihar Fake IAS Officer: बिहार में फर्जी IAS के घर पर मिले बाहरसिंगा के दो सींग, इस मामले में कितना सजा?
बिहार में फर्जी IAS के घर पर मिले बाहरसिंगा के दो सींग, इस मामले में कितना सजा?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget