एक्सप्लोरर

खसरा और खतौनी क्या होता है? जानिए ऑनलाइन इसे कैसे देख सकते हैं

खतौनी एक रिकॉर्ड है जो राज्य के राजस्व विभाग के पास होती है. इसमें ये जानकारी दर्ज होती है कि किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार के पास कितनी जमीन संपत्ति के तौर पर है.

अगर आपकी पृष्ठभूमि गांव की है तो आपने 'खसरा और खतौनी' इन दो शब्दों को कई बार सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की कि आखिर ये दोनों चीजें होती क्या हैं और ये कैसे आपके पुरखों की जमीन से जुड़ी हुई हैं. चलिए आज आपको समझाते हैं कि आखिर ये खसरा और खतौनी होता क्या है और ये एक दूसरे से कितनी अलग हैं.

पहले खसरा के बारे में जानिए?

दरअसल, खसरा एक कानून के तहत किसी किसान को दिया जाने वाला कृषि दस्तावेज होता है, जिसमें उसकी जमीन के बारे में पूरी जानकारी दर्ज होती है. इसमें लिखा होता है कि ये जमीन कहां से कहां तक है, इस जमीन का मालिक कौन है, इस जमीन पर कौन सी फसल लगी हुई है, इस जमीन की मिट्टी किस तरह की है और यहां फिलहाल कौन जुताई या बुआई कर रहा है. राजस्व विभाग इस तरह की सभी जानकारियों को व्यवस्थित ठंग से दर्ज करता है.

खतौनी किसे कहते हैं?

खतौनी एक रिकॉर्ड है जो राज्य के राजस्व विभाग के पास होती है. इसमें ये जानकारी दर्ज होती है कि किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार के पास कितनी जमीन संपत्ति के तौर पर है. इस दस्तावेज में उस जमीन को लेकर पूरा विस्तृत विवरण होता है. देश में जमीन के बिक्री और खरीद के समय खतौनी का नंबर अहम होता है. दरअसल, इसी नंबर के जरिए जमीन खरीदने वाला व्यक्ति जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त करता है.

इसे ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

अब सवाल उठता है कि क्या हम खसरा या खतौनी को ऑनलाइन निकाल सकते हैं. आपको बता दें, आज के समय में ऐसा पॉसिबल है. कुछ राज्य सरकारें इस तरह की सुविधा प्रदान करती हैं. जैसै उत्तर प्रदेश. अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अपनी जमीन का खसरा या खतौनी देखना चाहते हैं तो आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश की भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद वेबसाइट पर होम पेज खुल जाएगा जिसमें आपको ‘खतौनी की नकल देखें’ का विकल्प दिखाई देगा. इस पर आपको क्लिक करना होगा. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा. इसमें आपको एक खाली बॉक्स में कोड भरना होगा, यह कोड पेज पर ही दाईं ओर दिया रहता है. आप जैसे ही उस कोड को भर कर सबमिट करेंगे. तुरंत आपके सामने जिला के नाम वाली लिस्ट खुल कर आ जाएगी. इस लिस्ट में से आप अपने जिले का चयन कर लें. इसके बाद आपके सामने जिले के सभी गांव  के नामों की लिस्ट आ जाएगी. इस लिस्ट में से आपको अपने गांव के नाम को चुनना होगा. 

सब कुछ सही तरह से चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इसमें आपको खसरा और खतौनी या फिर खाता संख्या को रजिस्टर करना होगा. अगर आपको अपनी खसरा संख्या के बारे में मालूम नहीं है तो आप अपने नाम से भी इसे खोज सकते हैं. ऐसा करते ही आपके सामने आपकी जमीन की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी.

ये भी पढ़ें: Wine Bottle: वाइन की बोतल नीचे से क्यों नहीं होती चपटी, जानिए बोतल के बेस पर गड्ढा होने के पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget